{"_id":"662ee32c80565ed9ca0974e7","slug":"second-phase-of-super-100-begins-kaithal-news-c-245-1-kht1002-115003-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुपर 100 का दूसरा चरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुपर 100 का दूसरा चरण शुरू
Mon, 29 Apr 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सुपर 100 का पहला चरण पास करने वाले विद्यार्थियों को अब दूसरे चरण का पेपर होगा। पांच बैच में प्रदेश भर के विद्यार्थियों को इस चरण में शामिल किया जाएगा। प्रदेशभर से सुपर 100 के लिए 2029 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें कैथल के 140 बच्चे शामिल हैं और प्रदेश में कैथल का पांचवां स्थान है। विदित रहे कि 6 फरवरी को सुपर 100 के पहले चरण की परीक्षा आयोजित की गई थी।
इस बार विकल्प फाउंडेशन की ओर से कुरुक्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो 28 अप्रैल से यह प्रशिक्षण शुरू हो रहा और 15 मई तक चलेगा। संस्थान की ओर से रेवाड़ी में चल रहे केंद्र को कुरुक्षेत्र में शिफ्ट किया गया है। सुपर 100 के तहत दो चरणों की परीक्षा के बाद 600 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। पहले चरण में प्रदेश भर से 2029 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी, अब दूसरे चरण में प्रत्येक विद्यार्थी को केंद्र में तीन दिन तक रहकर कक्षा लगानी होगी और इसके बाद वहां उसकी परीक्षा होगी। इस चरण को पास करने वाले विद्यार्थी ही सुपर 100 योजना का लाभ उठा पाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी व डटकर मेहनत करने की प्रेरणा दी। नोडल अधिकारी सुपर जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर ने कहा कि सुपर 100 बच्चों के लिए अपने सपने पूरे करने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा से वह अपने मनचाहे मुकाम तक पहुंच सकते हैं।
चयनित विद्यार्थियों को मिलेंगे यह लाभ
राजकीय स्कूलों के छात्र सरकार की मदद से अपनी उच्च शिक्षा जैसे मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग मुफ्त में प्राप्त कर सकेंगे। एनईईटी व जेईई में की तैयारी करने के इच्छुक छात्रों की मुफ्त रहने की सुविधा प्रदान की जाएगी। छात्रों को मुफ्त बोर्डिंग और लांचिंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
हरियाणा सुपर 100 स्तर दो परीक्षा शेड्यूल-
बैच
तिथि
जिला
बैच 1
28 से 30 अप्रैल
भिवानी, झज्जर
बैच 2
1 से 3 मई
चरखी दादरी, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा, यमुनानगर
बैच 3
5 से 7 मई
फरीदाबाद, हिसार, रेवाड़ी, मेवात
बैच 4
9 से 11 मई
फतेहाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, पलवल
बैच 5
13 से 15 मई
अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत