फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Second merit list released, deposit fees by 15th

Kaithal News: दूसरी मेरिट सूची जारी, 15 तक जमा करें फीस

Sat, 13 Jul 2024 07:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 13 Jul 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Second merit list released, deposit fees by 15th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर के काॅलेजों में यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर शुक्रवार को दूसरी व अंतिम मेरिट सूची जारी हुई। इस मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी अब 15 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं। उधर, आरकेएसडी कॉलेज में बीए की ऑल इंडिया मेरिट सूची 87.4% रही।

मेरिट सूची जारी होने के बाद शहर के सबसे अधिक आवेदनों वाले आरकेएसडी पीजी कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ जुटी। दूसरी मेरिट सूची का विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार था। कॉलेज में ऑल इंडिया ओपन की मेरिट सूची 87.4 प्रतिशत रही। हालांकि प्रोविजनल मेरिट सूची सुबह ही आ गई थी, लेकिन इस दूसरी लिस्ट के तहत दाखिला प्रक्रिया फाइनल लिस्ट के आधार पर ही शुरू हुई।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेजों के साथ कॉलेज के राम कृष्ण हॉल में फीस व चालान बनाने व दस्तावेज व फॉर्म लेने व हस्ताक्षर के लिए अलग-अलग डेस्क से कोर्स वाइज फॉर्म लें। प्रिंसिपल डॉ.संजय गोयल ने बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट प्राप्त हुई है, कॉलेज में विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों की लगभग सभी सूचियां 88 या 89 अंकों पर खुली हैं और कट ऑफ प्रतिशत 80 के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. संजय गोयल ने बताया कि पांच जुलाई को आई पहली मेरिट सूची अनुसार कॉलेज ने विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों के तहत लगभग 800 विद्यार्थियों को दाखिला लिया था। इस मेरिट सूची के बाद, यह उम्मीद की जा रही है कि कॉलेज स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए सभी दो हजार सीटों पर सभी प्रवेश पूरे कर लेगा, लेकिन अगर कुछ सीटें खाली रहती हैं तो खुली प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि यह उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों पर निर्भर करता है।

कॉलेज में सभी स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जो कि एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमए राजनीति विज्ञान, एमएससी गणित, एमए अर्थशास्त्र, पीजीडीसीए और पीजी डिप्लोमा इन योगा हैं, उच्च शिक्षा पोर्टल पर शुरू हो गई है।

संयोजक डॉ. सूरज वालिया ने कहा कि छात्र कॉलेज में आकर कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चिपकाई गई मेरिट सूची में अपना नाम और सीरियल नंबर देख सकते हैं,और यदि उनके पास कोई प्रश्न या संदेह है तो वे कॉलेज के मुख्य हॉल में प्रवेश के उद्देश्य से विशेष रूप से स्थित कॉलेज हेल्प डेस्क से परामर्श कर सकते हैं।

सीटें खाली रही तो 17 को कॉलेज स्तर पर होगी काउंसलिंग

यदि अंतिम मेरिट सूची के बाद भी यदि कालेजों में सीट खाली रह जाती हैं तो 17 जुलाई को कालेज स्तर पर फिजिकल काउंसिलिंग होगी और इसमें सीटें भरी जाएंगी। वहीं, रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 17 जुलाई को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा। 17 से लेकर 30 जुलाई तक नए आवेदन व पहले किए गए आवेदनों में संशोधन किया जा सकेगा। इच्छुक विद्यार्थी 18 से लेकर 24 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला ले सकते हैं। 25 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लेट फीस के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। - राजेश सैनी, नोडल अधिकारी, उच्चतर शिक्षा विभाग, कैथल।


दस्तावेजों की जांच 27 तक होगी

स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार शुक्रवार से शुरू होने के बाद विद्यार्थी 25 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकेंगे। दस्तावेजों की जांच 27 जुलाई तक होगी। पहली वरीयता सूची 30 जुुलाई को जारी होगी। विद्यार्थी दो अगस्त तक फीस जमा करवा सकेंगे। दूसरे चरण की फिजिकल काउंसलिंग 05 अगस्त से शुरू होगी।
आरकेएसडी कॉलेज द्वितीय सूची
बीए वर्ग

ऑल इंडिया ओपन
87.4
84

हरियाणा ओपन
84.0
78.4

एससी
78.2
73.8

बीसीए
78.2
66.2

बीसीबी
77.4
44.0

बीकॉम एडेड वर्ग

ऑल इंडिया ओपन
91.0
87.8

हरियाणा ओपन
87.4
77.4

एससी
69.0
66.0

बीसीए
77.2
66

बीसीबी
67.6
61.2

बीसीए वर्ग

ऑल इंडिया ओपन
88.4
85.0

हरियाणा ओपन
83.0
80.8

ईडब्ल्यूएस
78.6
68.8

एससी
78.8
73.6

बीसीए
80.6
76.8

बीकॉम ऑर्नस सांयकालीन वर्ग

ऑल इंडिया ओपन
90.2
87.1

हरियाणा ओपन
87.4
77.2

लाइफ साइंस एडेड वर्ग

ऑल इंडिया ओपन
80.0
77.0

हरियाणा ओपन
76.8
58.4

फिजिकल साइंस एडेड वर्ग

ऑल इंडिया ओपन
83.0
74.6

हरियाणा ओपन
74.4
61.6

बीए सायंकालीन सेल्फ फाइनेंस वर्ग

ऑल इंडिया ओपन
81.2
55.8

हरियाणा ओपन
55.8
49.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed