{"_id":"66db94e8a3e165009e06f2c7","slug":"second-day-only-one-candidate-filed-nomination-kaithal-news-c-18-1-knl1004-469299-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा दिन : महज एक प्रत्याशी ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरा दिन : महज एक प्रत्याशी ने किया नामांकन
Sat, 07 Sep 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले की चारों विधानसभाओं के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। दूसरे दिन शुक्रवार को केवल एक उम्मीदवार ने पूंडरी हलके से नामांकन किया। कैथल, कलायत व गुहला विधानसभाओं में किसी भी प्रत्याशी ने फिलहाल नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से शुक्रवार को पूंडरी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी गिरीश कुमार के समक्ष सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी से बाबू राम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में अधिकतम चार लोगों को लाने की अनुमति होगी। साथ ही आरओ/एआरओ कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में अधिकतम तीन वाहन लाए जा सकते हैं। संवाद