फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Second counseling will be able to get your document verification done by October 25

सेकेंड काउंसलिंग में दस्तावेज सत्यापन 25 अक्तूबर तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Second counseling will be able to get your document verification done by October 25
आईटीआई में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 25 अक्तूबर तक अपने कागजात की जांच करवा सकते हैं। दूसरी काउंसलिंग में आने वाले विद्यार्थियों को यह सुविधा है। विभाग द्वारा शनिवार को यह निर्देश जारी किए गए। इससे पहले कागजात जांच की तिथि 24 अक्तूूबर तक निर्धारित थी। लेकिन अवकाश होने के कारण यह अतिथि बढ़ाकर 25 अक्तूबर कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों को सीट अलॉटमेंट हुई हैं तो वे 25 अक्तूबर तक संबंधित आईटीआई में जाकर अपने दस्तावेजों की जांच करवा आनलाइन फीस भरकर दाखिला ले सकेंगे। इस अवसर पर अधीक्षक सोहन लाल, वर्ग अनुदेशक गुरांदत्ता, संजय वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरी मेरिट लिस्ट में आए विद्यार्थी करवा सकेंगे फिजिकल वेरिफिकेशन : 25 अक्तूबर तक
दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी जमा करवा सकेंगे फीस : 26 अक्तूबर तक
खाली सीट की होगी अलॉटमेंट 28 अक्तूबर
आवेदन के लिए खोला जाएगा पोर्टल 28 व 29 अक्तूबर
तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि 2 नवंबर
तीसरी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी करवा सकेंगे फिजिकल वेरिफिकेशन : 2 से 6 नवंबर
तीसरी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी जमा करवा सकेंगे फीस : 2 से 8 नवंबर
खाली सीट की होगी अलॉटमेंट 10 नवंबर
आवेदन के लिए खोला जाएगा पोर्टल 10 से 12 नवंबर
चौथी मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि 15 नवंबर
चौथी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी करवा सकेंगे फिजिकल वेरिफिकेशन-15 से 17 नवंबर
चौथी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी जमा करवा सकेंगे फीस 15 से 18 नवंबर
सीट अलॉटमेंट की कंफर्मेशन 15 से 20 नवंबर
आईटीआई कैथल के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि विभाग द्वारा दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत आज 25 अक्तूबर तक अपने कागजात की जांच करवाकर विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। 26 अक्तूबर तक फीस जमा करवा सकते हैं। फीस के लिए संस्थान में भी हेल्प डेस्क की सुविधा मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed