{"_id":"69123ba6c50de121b40725d5","slug":"second-accused-arrested-in-theft-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-778342-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Tue, 11 Nov 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सीवन पुलिस ने घर से चांदी के आभूषण और नगदी चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एचसी जरनैल सिंह की टीम ने आरोपी सीवन निवासी अमित उर्फ मित्तु को काबू किया। सीवन निवासी मुस्कान की शिकायत के अनुसार, 2 अक्तूबर को उसके घर से अज्ञात व्यक्ति नकदी और बच्चे के चांदी के आभूषण चोरी करके ले गया था। मामले में पहले ही आरोपी
जसमेर को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया कि जसमेर ने चोरी की नकदी अमित को दी थी। पुलिस ने आरोपी अमित के कब्जे से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज जेल दिया गया है। संवाद