{"_id":"6699af1e7aedadc2b006ab69","slug":"search-operation-conducted-in-rattakheda-lukman-kaithal-news-c-18-1-knl1004-433737-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रत्ताखेड़ा लुकमान में चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रत्ताखेड़ा लुकमान में चलाया सर्च अभियान
Fri, 19 Jul 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एसपी उपासना के निर्देशों पर वीरवार को पुलिस ने स्नाइपर डॉग की सहायता से गांव रत्ताखेड़ा लुकमान क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया। इस मौके पर एसएचओ गुहला इंस्पेक्टर राजपाल, एसएचओ चीका एसआई सुरेश कुमार, एसएचओ सीवन इंस्पेक्टर नरेश कुमार, चौकी रामथली पुलिस प्रभारी एएसआई संदीप कुमार, एएनसी स्टाफ प्रभारी एसआई बलराज सिंह व कमांडो दस्ते के साथ आठ टीमें मौजूद रहीं।
अभियान के तहत पूरे क्षेत्र में आमजन के मन में सुरक्षा के भावों को पुख्ता किया गया व करीब 52 संदिग्ध घरो की जांच सहित अन्य जगह की छानबीन की कि कहीं किसी जगह कोई मादक पदार्थ छीपा रखा हो या कोई नशा बेचने वाला या आपराधिक कार्य करने वाला गैर कानूनी तरीके से न रहता हो।
डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने बताया कि एसपी उपासना के आदेश पर सुबह-सुबह चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना व अपराधियों में भय उत्पन्न करना है। कहा कि इस अभियान में मुख्य रूप से नशे का कारोबार करने वालों और आपराधिक कार्यों में शामिल आरोपी, जो गैर कानूनी तरीके से रह रहे हों पर शिकंजा कसना है, पुलिस का उद्देश्य कैथल जिला को नशा मुक्त बनाना है।
विज्ञापन
इसके साथ पुलिस के सर्च ऑपरेशन के अलावा वहां मौजूद आमजन को समझाया गया कि किसी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने वाले या अन्य किसी अपराधी के बारे में पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा, इसके साथ साथ नशा ना करने बारे भी जागरूक किया गया। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा और इससे या तो आपराधिक व्यक्ति अपराध करना छोड़ देगा या वह कैथल के क्षेत्र को छोड़ देगा।