फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sdm visit mandi

एसडीएम शशि ने किया चीका सब्जी मंडी का औचक दौरा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
sdm visit mandi
गुहला-चीका। एसडीएम शशि वसुंधरा ने चीका की सब्जी मंडी का दौरा किया जिस दौरान उन्होंने मंडी में सफाई व्यवस्था स्थापित करने के लिए सचिव मार्केट कमेटी को आदेश जारी किए। इसी दौरान एसडीएम ने मंडी में अस्थाई अतिक्रमण किए हुए एक दुकानदार को नोटिस जारी कर संज्ञान लेने का आदेश भी सचिव को दिया। एसडीएम शशि वसुंधरा ने बताया कि मंडी में सभी तरह की अव्यवस्थाओं को ठीक करवाने के लिए सचिव मार्केट कमेटी को आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय मंडी में जिन दुकानदारों को पास जारी किए हुए हैं उनकी समीक्षा की जाएगी जिसने भी पास को किराए पर दिया होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुबह के समय दुकानों के बाहर लगने वाली भीड़ को नियंत्रित करने व फल-सब्जी की रेहड़ी व दुकानों को चला रहे पास होल्डर्स के लिए एक व्यवस्था कायम करने के भी सचिव को निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने कहा कि इंटरस्टेट नाकों पर पुलिस द्वारा हर वाहन की जांच की जा रही है ओर बिना जांच के कोई भी खाद्य सामग्री व आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है इसके अतिरिक्त किसी भी बाहरी व्यक्ति को इंटरस्टेट नाके को क्रास करने की अनुमति नही है। डीएसपी किशोरी लाल, नायब तहसीलदार वीरेंद्र शर्मा व अन्य कई कर्मचारी व कुछ पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed