फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SDM issues instructions for the resolution of grievances from the grievance redressal camp.

Kaithal News: समाधान शिविर की शिकायतों के समाधान के एसडीएम ने दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
SDM issues instructions for the resolution of grievances from the grievance redressal camp.
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि सभी अधिकारी समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता से निपटान करें। आमजन को प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा यदि किसी को अपनी समस्या या किसी कार्य से कार्यालय में आता है, तो उसके साथ अच्छा व्यवहार करते हुए उसकी समस्या का उचित समाधान करने का प्रयास करें। सोमवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान एसडीएम मनीष कुमार यादव ने आमजन की शिकायतों को सुना। समाधान शिविर के दौरान शिकायतें परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन, बिजली बिल, बिजली मीटर, पेड़ काटने, नई वोट न बनने, पीने के पानी का कनेक्शन न मिलने, ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू न होेने, दिव्यांग पेंशन, गली निर्माण कार्य में अनियमितता, गलत फसल पंजीकरण करवाने से संबंधित सामने आई। एसडीएम ने शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुन, संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश जारी किए। एसडीएम ने शिविर में मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यालय में मौजूद रहकर जन शिकायतों का जल्द समाधान करना सुनिश्चित करें। शिकायतों का उचित निष्कर्ष निकाले और जनहित से जुड़े मामलों में जल्द कार्यवाही कर निपटान करने का काम करें। जनहित से जुड़े मामलों को लंबित न रखें। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राहुल डोगरा, सचिव मार्केट कमेटी सतबीर राविश, एसडीओ राममेहर सिंह, एसडीओ इंद्रराज पंवार, एसईपीओ चंचल, जोनल मैनेजर भूपेंद्र सिंह, सहायक विक्रम राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed