{"_id":"579a51124f1c1bc06121f1de","slug":"sdm-civil-hospital-inspection-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे हो इलाज जब इतनी हैं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे हो इलाज जब इतनी हैं खामियां
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
मरीज का हाल पूछतीं एसडीएम मनदीप कौर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में अभी सुधार में काफी समय लगेगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के दौरे के बाद वीरवार को एसडीएम मनदीप कौर ने जिला अस्पताल का दौरा किया। जहां उन्हें अनेकों खामियां मिलीं। दस बजे तक जिला अस्पताल में पीने का पानी नहीं था। तो शौचालयों में भी पानी नहीं मिला। वहीं कर्मचारी बिना वर्दी के घूमते नजर आए। तो मरीज डॉक्टरों की कमी के कारण गर्मी में जूझ रहे थे। एसडीएम ने रेफर किए जाने वाले केसों की भी जानकारी मांगी। ताकि उनकी जांच करवाई जा सके।
एसडीएम मनदीप कौर सुबह करीब नौ बजे जिला अस्पताल पहुंची। जहां सबसे पहले वे रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंची। यहां रजिस्ट्रेशन करवा रहे लोगों से बातचीत की। वहीं कर्मचारियों से भी जानकारी ली। यहां महिलाओं की लाइनों में पुरुष घुसे हुए मिले। जिस पर एसडीएम ने आवश्यक निर्देश दिए।
फार्मेसी में कर्मचारी मिला सीट से नदारद
फार्मेसी में कर्मचारी बिना वर्दी के बैठे थे। यहां एक कर्मचारी अपनी सीट से नदारद मिला। जबकि दवा लेने वाले लोगों की लाइन लगी हुई थी। जिस पर एसडीएम ने कड़ी फटकार लगाई। फटकार के बाद कर्मचारियों ने मौके पर ही वर्दी पहनी। यहां लोगों ने काफी देर तक दवाएं न मिलने की शिकायत दी।
विज्ञापन
महिलाओं व बुजुर्गों के लिए लगवाएं अलग लाइन
इसके बाद एसडीएम सामान्य सर्जन के कार्यालय में पहुंची। यहां डॉक्टर से मिलीं। डॉक्टर से मिलकर महिलाओं व बुजुर्गों के लिए अलग लाइन लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद टीकाकरण कार्यालय में भी कर्मचारी बिना ड्रेस के मिले। जहां एसडीएम ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई।
शौचालय में नहीं मिला पानी
एसडीएम ने शौचालय का निरीक्षण किया। जहां पानी नहीं मिला। यहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बिना वर्दी के मिला। एसडीएम ने महिला शौचालय का भी निरीक्षण किया।
तुम्हारी एक गलती 20 साल बाद भुगतते हैं लोग
जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र वार्ड में निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि तुम्हारी एक गलती को लोग 20 साल बाद भुगतते हैं। इसलिए गलती ना करें। एसडीएम ने कहा कि वे खुद भुगत चुकी हैं। उन्होंने पाया कि एक बच्चे के गांव प्यौदा की स्पेलिंग गलत थी। जिस पर एसडीएम ने कहा कि यह गलत स्पेलिंग इस बच्चे के बड़े होने के बाद बहुत परेशान करेगी। विदेश जाने में वीजा लगाने के लिए दिक्कतें आती हैं। उन्होंने मेडिकल सुपरीटेंडेंट को कड़े निर्देेश दिए है कि स्पेलिंग व पता ठीक से लिखें।
मैडम 10 बजे के बाद नहीं मिलता पानी
एसडीएम मनदीप कौर ने अस्पताल में मरीजों को उनकी बीमारी व उनका हालचाल जानने का प्रयास किया तो मरीजों ने कहा कि मैडम 10 बजे के बाद पूरे अस्पताल में कहीं भी पानी नहीं मिलता है। शौचालय, वाटर कूलर तक में पानी खत्म हो जाता है। जिस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यहां पानी की व्यवस्था करवाएं।
ब्लड टेस्ट कराने वाले को रूम में ही दे रिपोर्ट
एसडीएम ने ब्लड कलेक्शन करने वाले रूम में भीड़ अधिक होने के पर कहा कि एक और कर्मचारी इस रूम में तैनात किया जाए। ताकि लोगों की लंबी-लंबी लाइनों से छुटकारा मिल सके। इसके अलावा जहां पर ब्लड टेस्ट होता है वहीं पर ही एक काउंटर लगाकर ब्लड रिपोर्ट दी जानी सुनिश्चित करें।
रेफर किए जाने वाले केसों की जानकारी दें
कैथल से ज्यादा संख्या में हो रहे मरीजों को रेफर के मामले में एसडीएम ने कहा कि एक सप्ताह में रिपोर्ट तैयार करके दें कि किस तरह के मरीजों को यहां से रेफर किया गया है।
दूर करवाएंगी खामियां
एसडीएम मनदीप कौर ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है। स्किन स्पेशलिस्ट डा. अस्पताल में हैं, लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण उनको ओपीडी छोड़ कर इमरजेंसी में ड्यूटी करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पीने के पानी समस्या है। अल्ट्रासाउंड मशीन है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पाई गई कमियों के बारे में हेल्थ डिपार्टमेंट को लिखेंगी। जो खामियां जहां से दूर की जा सकती है। वे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलकर दूर करवाएंगी।