फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Scuffle with police personnel at two places

दो जगहों पर पुलिस कर्मियों से हाथापाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with police personnel at two places
मारपीट के मामलों में कार्रवाई करते समय दो जगहों पर पुलिस कर्मियों से हाथापाई की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सीवन थाने से कर्मचारी आजाद सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार रात्रि गांव खानपुर में साथी कर्मचारियों के साथ गए थे। जहां कृष्ण कुमार ने उन्हें सूचित किया कि उसका पड़ोसी फूला राम शराब पीकर उसके साथ गाली गलौच करने लगा। इसी बीच उक्त आरोपी फूला राम ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। उसे सिपाही धर्मपाल ने मुश्किल से छुड़वाया। उसे इस दौरान काफी चोटें आईं। उसने उससे पीएफटी छीनकर तोड़ने की कोशिश की।

इसी प्रकार से एक अन्य मामले में पूंडरी पुलिस थाने से एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि वह साथी पुलिस कर्मियों के साथ फतेहपुर-पूंडरी से करनाल रोड पर जा रहा था। जब वे करनाल रोड पर ढाबे के पास पहुंचे तो सामने सडक़ पर गाड़ी की लाइट में दो लड़के प्यौदा निवासी निशांत व फतेहपुर निवासी सागर सरेआम झगड़ा कर रहे थे। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने उनके साथ हाथापाई की और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। पुलिस ने उपरोक्त दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed