{"_id":"66971663ee373ade7708fd14","slug":"scout-students-honored-kaithal-news-c-18-1-knl1004-432313-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्काउट के छात्रों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्काउट के छात्रों को किया सम्मानित
Wed, 17 Jul 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। गांव जाखौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह डागर ने स्काउट के छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के चार छात्रों ने स्काउट कैंप तारा देवी शिमला हिमाचल प्रदेश में एक से चार जून तक भाग लिया था। इनमें स्काउट मास्टर विरेंद्र दयोल और चार छात्र अमन कुमार, मयंक, भूपेश व रजत ने कैंप में स्काउट का प्रशिक्षण लिया था और दूसरा स्थान प्राप्त किया था। छात्रों ने एडवेंचर कैंप मनाली हिमाचल प्रदेश में हिस्सा लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त किए। इनकी सफलता पर इन्हें सभी ने बधाई दी। इस दौरान गुरुवचन, दिनेश ढांडा, प्रोमिला, राजेश, रामरती सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे। संवाद