फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   scorching heat is not showing softness

तीखी गर्मी नहीं दिखा रही नरमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
scorching heat is not showing softness
23-कैथल। बड़ी गर्मी है...............43.5 डिग्री तापमान के बीच बच्चे के सिर पर तोलिया ढक कर ले जाती परिजन महिला? - फोटो : Kaithal
कैथल। तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया है। गर्मी के हाल देख लोग सूरज से प्रार्थना कर रहे हैं कि थोड़ी सी तो नरमी दिखा। राहत के लिए लोग आसमान की ओर देखते हैं कि कब मानसून आए तो थोड़ी सुकून मिल सके। शनिवार को भी सड़क पर हाल ऐसे थे कि इंसान तो क्या जानवर भी पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। गनीमत रही कि जगह-जगह लोगों ने छबील लगा रखी थी, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

जून का महीना शुरू होने के बाद ही गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। अब अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी अधिक होने में अब ठंडे पेयजल पदार्थ ही इससे बचने का सहारा बने हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह तक और गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में गर्म हवाओं ने भी लोगों को काफी परेशान किया है। दिन के समय गर्मी हवाओं के कारण बाजार भी सुनसान रहने लगे हैं। अब लोग केवल शाम के समय ही घरों से बाहर निकलते हैं। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया है। इस मौसम में सब्जियों की लगातार पानी देते रहें, जिससे वे सूखें नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह 10 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को तो ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे आसमान से आग बरस रही हो। गर्मी के कारण लोग घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं। साथ ही दिन के समय चलने वाली लू ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। गर्म हवाओं के कारण लोगों का पसीना निकल रहा है। लोग पूरे शरीर को कपड़ों से ढककर घरों से निकलने को मजबूर हैं। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही दिन के समय शहर व गांवों की सड़क व गलियां सुनसान हो जाती हैं। गलियों में इक्का-दुक्का लोग ही नजर आते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी 10 दिन राहत की कोई संभावना नहीं है।

24-कैथल। भीषण गर्मी में बस कर छत पर सवार होकर घर लौटते हुए विद्यार्थी।

24-कैथल। भीषण गर्मी में बस कर छत पर सवार होकर घर लौटते हुए विद्यार्थी।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed