फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Scooty rider dies after being hit by a car

Kaithal News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार की माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies after being hit by a car
कैथल। कठवाड़ गांव के पास सड़क हादसे में करीब 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक गुरमीत गांव जसवंती का रहने वाला था। सदर थाना में मृतक के जीजा धौंस निवासी रघुबीर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस को दी शिकायत में धौंस निवासी रघुबीर ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे उसका साला उसके गांव धौंस से जसवंती जा रहा था। रात को आठ बजे कुरुक्षेत्र रोड पर कठवाड के नजदीक कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह घायल हो गया। आसपास के राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल कैथल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस के पास सूचना आई थी कि कैथल कुरुक्षेत्र रोड पर कठवाड़ के पास हादसा हुआ है। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आगामी जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed