फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Scientists told the tricks to make farming profitable

Kaithal News: वैज्ञानिकों ने खेती को मुनाफेदार बनाने के बताए गुर

Tue, 03 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Scientists told the tricks to make farming profitable
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। ब्लॉक के गांव लदाना चक्कू, सैर, पाबसर, कवारतन व रसूलपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान गोष्ठियों का आयोजन कर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत बीजों और नई तकनीकों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। इस मुख्य उद्देश्य खेती को मुनाफेदार बनाना है।

इन गोष्ठियों का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर आधुनिक, लाभदायक और वैज्ञानिक खेती की ओर प्रेरित करना रहा। कार्यक्रमों में कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्यपालन सहित खेती से जुड़े तमाम विषयों पर संवाद हुआ।
विज्ञापन


किसानों ने वैज्ञानिकों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। वैज्ञानिकों ने बताया कि किस प्रकार नई तकनीकें और उन्नत बीज खेती को मुनाफे का सौदा बना सकते हैं। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. कंचन कुमारी ने कहा कि यह अभियान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के दिशा-निर्देशों में चलाया जा रहा है, ताकि प्रयोगशालाओं में किए गए शोधों को खेतों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार के प्रयास किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर एन.डी.आर.आई, भारतीय गेहूं एवं जौं अनुसंधान संस्थान, तथा केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल के वैज्ञानिकों ने भी किसानों को बहुमूल्य सुझाव दिए। विशेष रूप से सीवन ब्लॉक के कुछ गांवों में पाई जाने वाली कलर जमीन की समस्या पर डॉ. अश्वनी ने सुधारात्मक उपाय बताए, जिन्हें किसानों ने अपनाने की सहमति दी।


कार्यक्रम में कृषि विभाग चीका से ब्लॉक कृषि अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी, बी.टी.एम, कृषि सुपरवाइजर, कृषि विज्ञान केंद्र कैथल से डॉ. प्रशांत कौशिक, डॉ. दीपक कुमार सहित सभी गांवों के सरपंच, प्रगतिशील किसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed