{"_id":"6223bb619ec20032746f3557","slug":"science-laboratories-will-be-built-in-nine-schools-for-2-70-crores-kaithal-news-knl100973546","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ सरकारी स्कूलों में 2.70 करोड़ में बनेंगी विज्ञान लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ सरकारी स्कूलों में 2.70 करोड़ में बनेंगी विज्ञान लैब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में विज्ञान की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिले के नौ सरकारी स्कूलों में 2.70 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। सभी स्कूलों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रयोगशाला के लिए 30-30 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से यह फंड मुहैया करवाया गया है। अगले सप्ताह से स्कूलों में लैब के लिए टेंडर अलॉट हो जाएंगे, जिसके तुरंत बाद प्रयोगशालाओं की निर्माण से संबंधित प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रथम चरण में जिले के नौ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को लैब बनाने के लिए चुना गया है। इनमें चंदाना, पट्टी अफगान, कमालपुर, कैलरम, ढांड, कवारतन, बलबेहडा, कोटड़ा व शेरगढ़ स्कूल के नाम शामिल हैं। इन स्कूलों में लैब का निर्माण कर तीनों विषयों से संबंधित सामान उपलब्ध करवाए जाएंगे। लैब बनने के बाद स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करवाने वाले विद्यार्थियों की थ्योरी के साथ-साथ प्रायोगिक कक्षाएं भी कराई जाएंगी।
ये प्रयोगशालाएं नौंवी से 12वीं तक शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए बनाई जाएंगी। इसके अलावा अगर किसी छोटी कक्षा के विद्यार्थी को लैब में शिक्षण की जरूरत पड़ेगी तो शिक्षक उन्हें भी वहां पढ़ा सकेंगे। विज्ञान संकाय में शिक्षा ग्रहण करने वाले 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को इनसे विशेष लाभ मिलेगा।