फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   School students from 30 villages took out an awareness rally to stop pollution

प्रदूषण रोकने को लेकर 30 गांवों के स्कूली विद्यार्थियों ने निकाली जागरुकता रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
School students from 30 villages took out an awareness rally to stop pollution
उपमंडल के 30 गांवों के स्कूलों के विद्यार्थियों ने फसल अवशेष प्रबंधन और पर्यावरण प्रदूषण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। गांव शिमला में कलायत एसडीएम वीरेंद्र ढुल ने राजकीय स्कूल से व जिला राजस्व अधिकारी टीआर गौतम ने राजकीय संस्कृति मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलायत से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। सांस लेने की समस्या, आंखों में जलन व गले सहित विभिन्न बीमारियों की आशंका भी बनी हुई है। किसानों को पराली प्रबंधन बारे जागरूक भी किया जा रहा है। इसके अलावा पराली जलाने से रोकने के लिए कृषि एवं कल्याण विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है। कहीं पराली जलाने की सूचना मिलती है तो विभाग की टीम ग्राम सचिव व पटवारी को साथ लेकर मौके पर जाती हैं और पराली जलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। अगर कोई व्यक्ति खेतों में पराली जलाता है तो उसे 6 महीने की जेल व 15 हजार रुपये तक का जुर्माना व दोनों हो सकते हैं। इस मौके पर खंड कृषि अधिकारी डॉ. रामेश्वर श्योकंद की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed