फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   School sports competitions from 17th, players will show their strength

Kaithal News: स्कूली खेलकूद मुकाबले 17 से, खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Thu, 15 Aug 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 15 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
School sports competitions from 17th, players will show their strength
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। निदेशक सकेंडरी शिक्षा विभाग पंचकूला हरियाणा की आरे से 17, 18 व 20 अगस्त को खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं को आयोजन किया जा रहा है। इसमें 14,17 व 19 आयु वर्ग के सभी लड़के व लड़कियां भाग लेंगी।

इसको लेकर बुधवार को राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा स्थित हॉल में जिले के सभी स्कूल मुखिया, पीटीआई व डीपीई ने भाग लिया इस बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार, जिला एइओ खेल रमेश चहल व अन्य सदस्यों ने भाग लिया उन्होने बताया कि खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर विभाग द्वारा विभाग की ओर से सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही हंै। और खेलकूद के दौरान मैदान में खिलाडि़यों को पानी व अन्य मुलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करवाई जा रही है। मैदान में पुलिस व्यवस्था व एंबुलेंस को लेकर संबधित विभागों में पत्र लिख दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वह विभिन्न खेल मैदानों में टीम के साथ निरीक्षण करेंगे। बैठक में सभी को सदस्यों को बता दिया गया है कि जो भी कागजात हैं, वे स्वयं प्रमाणित करवा कर लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए विभाग द्वारा विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार, राजकीय विद्यालय शेरगढ़ की प्रिंसिपल सुधा सरदाना को सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा प्रिंसिपल रविंद्र शर्मा, प्रिंसिपल रमेंश कैंदल, जिला एइओ खेल रमेश चहल, उप एईओ नरमैल सिंह व पीटीआई विजेंद्र सहित अन्य विभन्न खेलों के कनवीनर मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा सभी पीटीआई व डीपीई व अन्यों कर्मियों की डयूटियां भी लगाई गई है। जो विभिन्न मैदानों में खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी भूमिकाएं निभाएंगे। जिला एईओ रमेश चहल न बताया कि 17 अगस्त को लड़कियों की सभी खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। 18 अगस्त को लड़कों की सभी खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। इसके बाद 20 अगस्त को लड़के लड़कियों के सभी एथलेटिक्स मुकाबले सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में करवाएं जाएंगे।

यहां होंगे खेल मुकाबले
n17 व 18 अगस्त को बेडमिंटन व बॉस्केटबाल के मुकाबले आरकेएसडी स्कूल में होंगे।

n17 व 18 अगस्त को क्रिकेट व फुटबाल के मुकाबले पुलिस लाइन मैदान में होंगे।

n17 व 18 अगस्त को हैंडबाल व कबड्डी के मुकाबले राजकीय स्कूल शेरगढ़ में होंगे।

n17 व 18 अगस्त को कुश्ती के मुकाबले इंडोर स्टेडियम में होंगे।

n17 व 18 अगस्त को चैस व योगा के मुकाबले जाट स्कूल में होंगे।

n17 व 18 अगस्त को खो-खो के मुकाबले सुरजमल जाट खेल स्टेडियम में होंगे। ओर अंतिम दिन 20 अगस्त को लड़के लड़कियों के सभी एथलेटिक्स मुकाबले सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed