फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   school open

आदेशों को दरकिनार कर खुले स्कूल, ठंड में ठिठुरते पहुंचे बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
school open
शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से 26 दिसंबर को राजकीय और निजी स्कूलों में अवकाश के निर्देश जारी किए गए थे। इन आदेशों को दरकिनार कर जिले के कई स्कूल वीरवार को भी खुले रहे। करनाल रोड, अंबाला रोड, जींद रोड व शहर के अंदर स्थित कुछ स्कूलों में कक्षाएं लगाई। स्कूल खुले रहने के कारण बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। वहीं कुछ विद्यार्थियों को छुट्टी का पता न होने के कारण वे स्कूल पहुंचे, जहां गेट बंद देखकर और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर लौट गए।
विज्ञापन

डीईओ बोले- लिखित शिकायत मिली तो अनदेखी करने वालों पर होगी कार्रवाई:
जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र नरवाल ने बताया कि जिले में छुट्टी के बावजूद खुले रहे निजी स्कूलों से संबंधित कोई लिखित शिकायत अभी उनके पास नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आती है तो संबंधित स्कूल के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग ने बच्चों व लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए ये निर्देश दिए थे और इस प्रकार के आदेशों का सभी स्कूलों को पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

ठंड से ठिठुरा जिला- गत दिनों हुई बरसात के बाद जिले के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। तापमान कम होने से ठंड निरंतर विकराल रूप धारण कर रही है। वीरवार को जिले का तापमान गत दिनों से भी कम रहा। धान अनुसंधान केंद्र कौल के ऑब्जर्वर बलवीर सिंह ने बताया कि वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 04 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया। हालांकि पूरे दिन का औसतन अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन सुबह और शाम के समय इसमें दो डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की गई। 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली हवा में 69 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को कुछ समय के लिए निकली हल्की धूप -वीरवार को दोपहर के समय कुछ देर के लिए हल्की धूप भी निकली, लेकिन लोगों को ठंड से किसी प्रकार की राहत नहीं मिली। आधे घंटे के बाद आसमान में फिर से बादल छा गए। ठंड का प्रकोप दिन भर ज्यों का त्यों बना रहा। हालांकि दिन में हवा की गति कम थी, लेकिन शाम तक तेज हो गई।

कुछ दिनों तक ऐसे ही रहेगा मौसम-कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के वैज्ञानिक डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा। किसान अपनी सब्जियों की फसलों का ऐसे मौसम में विशेष ध्यान रखें। ज्यादा सर्दी होने से बेलों पर लगने वाली सब्जियों को नुकसान होता है। ऐसे मौमस में बेलों पर फल लगने बंद हो जाते हैं और सब्जियों के विकास की गति भी प्रभावित होती है। दूसरी ओर गेहूं की फसल के लिए ठंड लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed