फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   school buses, action, panelty, kaithal

स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों की कमी के चलते 15 बसों के चालान

Wed, 08 Mar 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Wed, 08 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
school buses, action, panelty, kaithal
पूंडरी और आस-पास के गांवों में चला अभियान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशानुसार हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग द्वारा मंगलवार को पूंडरी व आस-पास के गांवों में स्थित प्राइवेट स्कूल की बसों की जांच की गई और खामियां मिलने पर 15 बसों के चालान किए गए। सुरक्षित स्कूल वाहन पालिसी के अन्तर्गत आयोग की सदस्य रमनदीप कौर के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में एसएचओ दीपक कुमार, ट्रैफिक से लेखराज, आरटीए कार्यालय से एमवीआई सुरेंद्र मोर व प्रोटेक्शन आफिसर विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टीम के सभी सदस्य सबसे पहले पूंडरी के आरएन स्कूल में पहुंचे और यहां उन्होंने 3 बसों के चालान किये। इसके अलावा 2 बसे बिल्कुल कंडम पाई गई। बसों की संख्या ज्यादा थी जबकि लेडी अटेंडेंट सिर्फ 3 ही थी, यहां किसी भी बस पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 डिस्पले नहीं मिला। इसके अलावा पुलिस वेरीफिकेशन भी नहीं करवाई गई थी। करनाल रोड स्थित श्वेता रायल पब्लिक स्कूल में भी 2 बसों के चालान स्पीड गवर्नर और डीएल पांच साल से पुराना न होने के चलते किये गए। इसके अलावा बसों पर स्कूल के विज्ञापन भी अधिकारियों ने हटा दिये और आग बुझाने वाले व अन्य उपकरणों की भी जांच की गई। बसों के आपातकालीन दरवाजे भी खुलवाकर देखे गए।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद बस का चालक बस का आपातकालीन दरवाजा खोल पाया। इस पर ट्रैफिक के अधिकारियों ने स्कूल संचालकों को सब कुछ ठीक करवाने के निर्देश भी दिये। ध्रुव पब्लिक स्कूल फतेहपुर-पूंडरी में भी किसी ड्राइवर का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं हुआ था, जिस पर उन्हें तुरंत वेरीफिकेशन करवाने के निर्देश दिये गए। इसके अलावा बसों में हाइड्रोलिक डोर भी नहीं थे। टीम ने हाबड़ी रेनबो स्कूल की एक बस का चालान, एवरेस्ट स्कूल बरसाना की एक बस, केवीएम स्कूल पाई की 4 बसों के एमटीएम हरसौला की 3 बसों के चालान किए। हरसौला स्कूल की बसों में ज्यादा बच्चे बिठाने को लेकर आयोग की सदस्या कौर ने स्कूल वालों को खरी-खरी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नियमों पालन है, जरूरी-
1. बसों में स्पीड गवर्नर जरूर लगा हो।
2. निर्धारित संख्या से अधिक बच्चे नहीं बिठा सकते।
3. चालक व परिचालक वर्दी में हो तथा महिला अटेंडेंट भी साथ हो इसके अलावा सभी की नेम प्लेट साथ लगी हो।
4.सुरक्षा उपकरण पूरे हो।
5. बस चालकों का लाइसेंस हैवी हो और उनका बस चलाने का तजुर्बा 5 साल से अधिक हो।
6. सीसीटीवी कैमरे लगे हो।
7. चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 डिस्पले होना चाहिए।
8. बसों के बाहर किसी भी तरह के विज्ञापन के फ्लैक्स न लगे हो।
9. सभी चालकों परिचालकों का पुलिस वेरीफिकेशन जरूर करवाया हो। इसके अलावा जो भी मापदंड है वो पूरे होने चाहिए। ऐसा न होने की सूरत में कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed