{"_id":"64cab12bf071d20de406a6f4","slug":"scholarship-not-received-all-difficulties-kaithal-news-c-245-1-kht1001-2731-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्रवृत्ति मिली न परिणाम, मुश्किलें तमाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्रवृत्ति मिली न परिणाम, मुश्किलें तमाम
Thu, 03 Aug 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी। डीएचई हरियाणा की लेट-लतीफी के चलते पूंडरी के डीएवी कॉलेज में पढ़ने वाले 73 अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। सरकार के निर्देशों पर पूंडरी के डीएवी कॉलेज ने पोस्ट मैट्रिक स्कीम के तहत शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए इन 73 विद्यार्थियों को जीरो फीस पर दाखिला प्रदान किया था।
इस स्कीम में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए सरकार ने ये प्रावधान है कि सरकार इन्हें छात्रवृति देगी और इस छात्रवृति से वे कालेज और विश्वविद्यालय की फीस जमा करेंगे लेकिन पूंडरी कालेज में दाखिला लेने वाले इन 73 विद्यार्थियों को अभी तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने रजिस्ट्रेशन नंबर भी जारी नहीं किया है, जिस कारण न तो उन्हें कोई छात्रवृति मिली है और न ही उनका प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी हो पाया है और अब वे दूसरे वर्ष में दाखिला लेने के लिए कालेज के चक्कर लगाने को मजबूर हंै। हालांकि कालेज प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनका प्रोविजनल एडमिशन कर दिया है, ताकि इन विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो।
प्राचार्य डॉ. सुभाष तंवर ने बताया कि इस मामले के लिए 24 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री कार्यालय को भी पत्र लिखा है कि वे इस मामले का समाधान कराएं। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर 2022 को कालेज की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति से अनुरोध किया था कि प्रथम वर्ष के अनुसूचित जाति के छात्रों के रजिस्ट्रेशन नंबर बिना विश्वविद्यालय फीस लिए जारी किया जाए। कॉलेज ने सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए उनसे कोई फीस नहीं ली।
विज्ञापन
जब इन विद्यार्थियों को सरकार की ओर से छात्रवृति मिलेगी तो इन छात्रों की विश्वविद्यालय फीस जमा करवा दी जाएगी, लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेज का यह अनुरोध स्वीकार नहीं किया। उसके बाद कालेज की ओर से महानिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग को 14 और 24 जनवरी 2023 और सात और 27 फरवरी 2023 को चार बार पत्र लिखा जा चुका है। अभी तक विभाग से कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है। ऐसे में कालेज प्रशासन ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजकर इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देश देने का अनुरोध किया है।