{"_id":"655282c900f65eba7d04ad4a","slug":"scavengers-will-announce-agitation-on-18th-in-rohtak-kaithal-news-c-18-1-knl1004-262693-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रोहतक में 18 को सफाईकर्मी करेंगे आंदोलन की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रोहतक में 18 को सफाईकर्मी करेंगे आंदोलन की घोषणा
Tue, 14 Nov 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ब्लाॅक कैथल के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 35वें दिन भी जारी रही। अब ये कर्मचारी 18 नवंबर को रोहतक में कार्यकारिणी की बैठक में बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे।
सतपाल पबनावा ने कहा कि राज्य कमेटी ने एलान किया है कि जब तक सरकार नहीं सुनेगी, आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल 20 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। अब आंदोलन की समीक्षा के लिए पूरे हरियाणा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की 18 नवंबर को रोहतक के अंदर राज्य स्तरीय सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया है। कहा कि सरकार जानबूझकर आंदोलन को लंबा खींचकर आंदोलन में फूट डालने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि 2024 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ग्रामीण सफाई कर्मचारी गठबंधन सरकार को सत्ता में उखाड़ फेंकने के लिए कार्य करेंगे। राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसाऊ राम ने कहा कि सरकार विकास के नाम पर लोगों को बरगला रही है। देश का किसान मजदूर 26 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक राज्य की सभी राजधानियों के अंदर पड़ाव डालते हुए प्रदर्शन करेगा। धरने में मंच संचालन संजीव ने किया। इस मौके पर नरेश कुमार, आजाद सिंह, सुमन रानी, भीम सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजौंद और चीका में भी जारी रही हड़ताल
राजौंद/गुहाला-चीका। ग्रामीण सफाई कर्मचारी ब्लॉक राजौंद के कर्मचारियों ने 35वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। सोमवार को मंच संचालन ब्लॉक सचिव बलबीर व श्याम लाल ने किया। ब्लाक प्रधान बीरभान जाखौली ने कहा कि 35 दिन से ग्रामीण सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं, लेकिन न तो मुख्यमंत्री और न ही पंचायत मंत्री द्वारा उनकी कोई सुध ली गई। इस अवसर पर दयानंद, सतीश बांगड़, राजबीर नरवल, काला, सत्यभान, रमेश, धीरा, सुरेश, सुभाष, बाला, रोशनी, शकुंतला, संतोष व रामकली मौजूद रहे।
उधर, गुहला-चीका में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। सोमवार को धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान नवाजा राम ने की व मंच संचालन काबज सिंह ने किया। नवाजा राम ने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों की आवाज गठबंधन सरकार के कानों तक आवाज नहीं पहुंच रही है। धरने में अमरीक सिंह, प्रेम सिंह, जग्गा सिंह सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद