{"_id":"f60ed62ae172a6ff911533903b028636","slug":"sc-class-a-demand-for-the-restoration","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति वर्ग-ए की बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति वर्ग-ए की बहाली की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Tue, 22 Jul 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा वाल्मीकि महासभा के सदस्यों ने अनुसूचित जाति वर्ग-ए की बहाली को लेकर शहर में जोरदार प्रदर्शन किया।
सभा के सदस्यों व वाल्मीकि समाज के लोगों ने पिहोवा चौक से होते हुए कुरुक्षेत्र रोड पर लोकनिर्माण मंत्री रणदीप सुरजेवाला के आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम ज्ञापन सौंपा।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आवास से कुछ दूरी पर रोक लिया। जहां से प्रदर्शनकारियों ने मंत्री कार्यालय के प्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व महासभा के प्रदेश महासचिव उषा मचल व जिलाध्यक्ष कुलदीप बागड़ी ने किया। सुबह करीब 10 बजे हरियाणा वाल्मीकि महासभा के सदस्य व समाज के लोग जवाहर पार्क में एकत्रित हुए जिसमें अनुसूचित जाति-वर्ग एक की बहाली को लेकर मांग की गई।
प्रदेश महासचिव उषा मचल, जिलाध्यक्ष कुलदीप बागड़ी, ब्लॉक शहरी अध्यक्ष राकेश बिडलान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत बावा, प्रेस सचिव संजीव कांगड़ा, मीडिया प्रभारी प्रवेश बहादुर, सचिव जितेंद्र बहादुर, रामपाल, रामदिया चावरियां, कृष्ण कुमार ने वाल्मीकि समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक सरकार अनुसूचित जाति वर्ग-ए को बहाल नहीं करती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समाज हमेशा से ही कांग्रेस पार्टी का वोट बैंक रहा है। अगर इसकी अनदेखी की गई तो वाल्मीकि समाज के लोग आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर कुलदीप संजय, पवन, आकाश, अभिषेक, विक्की, हरीश, सुरजीत और चाहत लोट मौजूद रहे।