फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Savera, Jeevan and Monica shine their name

सवेरा, जीवन और मोनिका ने चमकाया नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Savera, Jeevan and Monica shine their name
07-कैथल। कश्मीर में हुई नार्थ जोन महिला वुशू प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी जीवन विजेता, सवेरा व म? - फोटो : Kaithal
कैथल। कश्मीर में हुई पहली खेलो इंडिया नॉर्थ जोन वूमेन वूशु लीग में कैथल की तीन महिला खिलाड़ियों ने छह पदक जीते हैं। विजेता खिलाड़ियों में सवेरा, जीवन विजेता और मोनिका शामिल हैं। जिला वूशु संघ के सचिव दीपक कुमार लोट ने बताया कि मंगलवार देर रात ये सभी वापस कैथल पहुंचंगे। अगले दिन बुधवार को इनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता जम्मू कश्मीर में 4 से 7 नवंबर को शेर-ए कश्मीर इंडोर स्टेडियम में हुई। इसमें नॉर्थ जोन की महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कैथल से सब जूनियर वर्ग में सवेरा ने जियांशु इवेंट में 8.65 अंक प्राप्त कर के स्वर्ण पदक, चनक्वान इवेंट में 8.50 अंक प्राप्त करके रजत पदक और कियांगशू इवेंट 8.30 अंक प्राप्त कर के कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर महिला वर्ग में जीवन विजेता ने चनक्वान इवेंट में 8.55 अंक प्राप्त कर के स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सीनियर महिला वर्ग में मोनिका ने ताइजीजियान इवेंट में 6.25 अंक प्राप्त कर के स्वर्ण पदक और ताइजीक्वान इवेंट में 5.85 अंक प्राप्त करके रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि कैथल पहुंचने पर खिलाड़ियों का जिला वूशु संघ स्वागत करेगा और बुधवार को शहर में विजय जुलूस निकाला जाएगा। इस अवसर पर वूशु एसोसिएशन इंडिया के सीईओ सोहेल अहमद, हरियाणा एडहॉक कमेटी के सदस्य पीएन आजाद, कश्मीर के आर्गेनाइजर व वूशु द्रोणाचार्य अवार्डी कुलदीप सिंह व वूशु सचिव दीपक लोट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले की उपलब्धियां
इससे पहले खिलाड़ी सवेरा ने पांच साल में राज्य स्तर पर 12 स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय स्तर पर चार कांस्य पदक जीते चुकी है। वहीं खिलाड़ी जीवन विजेता पांच साल में 23 पदक जीत चुकी है। इनमें राज्य स्तर पर 10 स्वर्ण और राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। इसके अलावा 10 रजत व कांस्य पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed