{"_id":"66e4ba282b6e5ed38508de75","slug":"satvindra-rana-will-not-be-able-to-contest-elections-as-a-candidate-of-haryana-jan-sevak-party-kaithal-news-c-18-1-knl1004-474921-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हरियाणा जन सेवक पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे सतविंद्र राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हरियाणा जन सेवक पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे सतविंद्र राणा
Sat, 14 Sep 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
कलायत। पूर्व विधायक सतविंद्र राणा कलायत विधानसभा से 2024 के चुनाव में हरियाणा जन सेवक पार्टी (एचजेपी) उम्मीदवार के तौर पर सियासी दंगल में उतर नहीं पाएंगे। विधानसभा चुनाव आरओ एवं एसडीएम कार्यालय ने पार्टी का मूल अथॉरिटी लेटर उपलब्ध न करवाने पर नामांकन को रिजेक्ट कर दिया है।
हालांकि पार्टी टिकट को प्रमाणित करने के लिए शुक्रवार को हरियाणा जन सेवक पार्टी सुप्रीमो बलराज कुंडू स्वयं कलायत उप मंडल कार्यालय मेंं हाजिर हुए। वे सतविंद्र राणा की मौजूदगी मेंं आरओ से मिले। बावजूद इसके निर्धारित समय पर 12 सितंबर को सांय 3 बजे तक वास्तविक अथॉरिटी लेटर जमा न करवाने पर अधिकारी ने नामांकन को अस्वीकृत कर दिया जबकि आजाद उम्मीदवार के तौर पर किया गया नामांकन स्वीकार हो गया।
हरियाणा जन सेवक पार्टी(एचजेपी) सुप्रीमो बलराज कुंडू ने बताया कि राणा को पार्टी की उम्मीदवारी दिलवाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि आयोग की प्रक्रिया के अनुसार ही उन्होंने उम्मीदवार सतविंद्र राणा की दस्तावेज कार्यवाही पूरी की थी, लेकिन किसी साजिश के तहत कलायत आरओ ने नामांकन रद्द कर दिया।
विज्ञापन
वे अपना पक्ष लेकर भी अधिकारी के सामने पेश हुए थे, लेकिन उनका रवैया ठीक नहीं था। उधर, कलायत विधानसभा चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने बताया कि आयोग के निर्देश के अनुसार जांच पड़ताल में जो नामांकन सही नहीं मिलते उन्हें रिजेक्ट किया जाता है। उन्होंने किसी के साथ किसी स्तर पर कोई भेदभाव नहीं किया। जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे निराधार हैं। संवाद