फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Satbir Singh wins three medals in Haryana Masters Athletics

Kaithal News: हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स में सतबीर सिंह ने जीते तीन मेडल

Tue, 16 Dec 2025 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 Dec 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
Satbir Singh wins three medals in Haryana Masters Athletics
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली के हिंदी प्राध्यापक सतबीर सिंह ने पंचकूला में आयोजित हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में 3 पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। इस दौरान उन्होंने पांच किमी दौड़ में कांस्य, 800 मीटर दौड़ में रजत और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। स्कूल पहुंचने पर सोमवार को प्राचार्य हरपाल सिंह ने सतबीर सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने पंचकूला में आयोजित चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन किया था। उनका चयन अब राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन


प्राचार्य हरपाल सिंह ने प्रार्थना सभा में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सतबीर सिंह हम सभी के लिए प्रेरणा व मार्गदर्शन का कार्य कर रहे है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कोई न कोई खेल जरूर खेलना चाहिए। इस मौके पर जय गोपाल, पवन, नवजीत, मनजीत, राकेश, भारत,मंजीत,रविंद्र, शमशेर, भूपेंद्र, रमेश, प्रीति पाल, नरेंद्र, शमशेर डीपीई,संदीप,अंजू देवी, ममता, महेश, अशोक, संजीव, सतविंदर मौजद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed