फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sarpanch elected amidst uproar, now development will get speed

हंगामे के बीच चुने सरपंच, अब विकास को मिलेगी रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch elected amidst uproar, now development will get speed
22-कैथल। गांव पट्टी अफगान में सुबह के समय मतदासन करने के लिए लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : Kaithal
कैथल। हंगामे और मारपीट के बीच बुधवार को जिले में सरपंच व पंच पदों के लिए मतदान हुआ। यह करीब 78.7 प्रतिशत रहा। कुल 254 गांवों में से पहले ही 23 में सर्वसम्मति से सरपंच चुने जा चुके थे और ज्यादातर पंच पद पर लोग चुन लिए गए थे। कई गांवों में 90 प्रतिशत तक वोटिंग भी हुई। उधर, गांव खरक पांडवा व जुलानी खेड़ा में हुए बड़े विवाद को छोड़कर जिले भर में छिट-पुट घटनाओं के अलावा बड़ा विवाद नहीं हुआ। दूसरी ओर सरपंच पद पर जीते उम्मीदवारों के समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई और कहा कि अब गांवों का विकास तेजी से होगा।
विज्ञापन

सुबह सात बजे ही गांवों में बूथों पर लाइनें लग गई थीं। गांव प्रेमपुरा, काकौत, नरड़ में हलकी कहासुनीं की घटनाएं सामने आईं। दोपहर के समय गांव जुलानी खेड़ा व खरक पांडवों में दो पक्षों में विवाद भी हुए। इसके अलावा पूरे जिले में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सुबह सात बजे शुरू होकर मतदान ने 11 बजे तक रफ्तार पकड़ी। इसके बाद सायं के समय चार बजे के बाद मतदान तेज हुआ।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर सहित कुछेक गांवों में मतदान समय सीमा खत्म होने के छह बजे के बाद भी मतदान जारी रहा। छह बजे के बाद जहां मतदान पूरा हुआ, वहां मौके पर ही मतों की गिनती की गई। पहले पंचों के लिए मतपेटियां खोली गईं। इसके बाद सरपंचों के लिए ईवीएम से रिजल्ट निकला। विजयी उम्मीदवारों ने रात को ही जीत का जश्र मनाया। कई गांवों में वोट प्रतिशत 90 प्रतिशत तक पहुंचा। जिसमें गांव दीवाल सहित कई गांवों के बूथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कलायत के दो गांवों में हुए विवाद पर एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि कुछ गांव में मतदान के दौरान उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच तकरार में हुई, लेकिन मौजूद पुलिस बल ने सूझबूझ के साथ स्थिति संभाल ली। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को किसी भी प्रकार बाधित नहीं होने दिया। पुलिस के पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के चलते मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
रात्रि नौ बजे तक पोर्टल पर जारी सूचना के अनुसार, जिले में छह लाख 18 हजार 319 मतों से से चार लाख 85 हजार 608 लोगों ने अपने मत का उपयोग किया,जिसका वोटिंग प्रतिशत 78.5 प्रतिशत रहा। ढांड खंड में 74 हजार 246 मतों में से 59 हजार 201 वोटों के साथ 79.7, गुहला खंड में 84 हजार 730 में से 63 हजार 767 के साथ 75.3, कैथल खंड में एक लाख 58 हजार 341 में से 1 लाख 31 हजार 469 के साथ 84 प्रतिशत, कलायत खंड में 81 हजार 898 में से 62 हजार 525 के साथ 76.3 प्रतिशत, पूंडरी खंड में 99 हजार 812 में से 74 हजार 748 के साथ 74.9 प्रतिशत, राजौंद खंड में 62 हजार 638 में से 48 हजार 808 के साथ 78.5 प्रतिशत, सीवन खंड में 57 हजार 154 में से 45 हजार 90 के साथ 78.9 प्रतिशत लोगों ने अपने वोट डाले।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि जिला में पंचायती राज संस्थाओं के सरपंच व पंच पद के लिए मतदान केंद्रों पर चुनाव संपन्न हो गया। जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। समूची चुनावी प्रक्र्रिया को चुनाव आयोग द्वारा दी गई हिदायतों के अनुसार शांति पूर्ण और निष्पक्षता से संपन्न करवाने हेतू अलग-अलग क्षेत्रों में आरओ, एआरओ, सैक्टर सुपरवाईजर, डयूटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी नियुक्त किए थे, जिन्होंने पूरी जिम्मेदारी से चुनाव करवाया।

सामान्य पर्यवेक्षक धर्मवीर सिंह और पुलिस पर्यवेक्षक विनोद कह्नमार ने समूची व्यवस्था पर पूरी नजर रखी। चुनाव के दौरान लोगों का भी अच्छा सहयोग देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed