फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sardars of 'Yaari Ke Ghar Door Unknown...' gathered applause

Kaithal News: ‘यारी के घर दूर बताए...’ की प्रस्तुति पर बटोरीं तालियां

Wed, 25 Dec 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 25 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sardars of 'Yaari Ke Ghar Door Unknown...' gathered applause
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा एवं फल्गु मंदिर सुधार समिति के संयुक्त तत्वावधान में फल्गु तीर्थ पर तीन दिवसीय लोककला महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को लोक गायन कार्यक्रम हुआ।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी रहे एचसीएस अमरजीत सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष रहे जनता कॉलेज कौल के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल और विशिष्ट अतिथि प्रो. जयनारायण ने दीप प्रज्ज्वलित से किया। इसके बाद अतिथियों और कलाकारों का स्वागत आयोजक समिति की ओर से फूल माला, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर किया गया।
विज्ञापन


लोकगायन कार्यक्रम की शुरुआत में लोकगायक चंद्र कुमार गौड ने फल्क ऋषि की वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद उन्होंने ‘जिसकै मर्ज बैठ ज्या दिल मैं...’ और ‘यारी के घर दूर बताए...’ की प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह कर खूब तालियां बटोरी। लोकगायिका आरती जांगड़ा की ‘समय करादे नर के करले...’, ‘तृष्णा रूपी झगड़ा है...’ और ‘सासरे मै भूल ज्यागी...’ आदि रागनियों की प्रस्तुति भी श्रोताओं ने खूब भायी। लोकगायिका प्राची सोहल ने पं. लख्मीचंद की रागनी ‘झोली करकै मांगूं सूं...’ और ‘मत ना रोवै जननी एक बार...’ की प्रस्तुति दी। उनके बाद हरियाणवी लोकगायिका राजबाला बहादुरगढ़ ने ‘गौ ब्राह्मण साधु की सेवा...’ , ‘बाबा जी तेरी शान पै...’ और ‘सहम करो सो धिंगताना...’ आदि रागनियों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित शर्मा और दिव्या ने हरियाणवी लोकनृत्य की प्रस्तुति है। मुख्य अतिथि अमरजीत सिंह ने फल्गु लोककला उत्सव का हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत आयोजन के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा एवं फल्गु मंदिर सुधार समिति का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में प्रवीण सिंह, राकेश वत्स, शक्ति सिंह, विजय कुमार व हर्ष राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed