फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sardar foot march organised in Kalayat with the message of unity and nation building

Kaithal News: एकता और राष्ट्रनिर्माण के संदेश के साथ कलायत में सरदार पैदल मार्च का आयोजन

Fri, 21 Nov 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sardar foot march organised in Kalayat with the message of unity and nation building
कलायत। अखंड भारत के शिल्पकार और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को कलायत विधानसभा क्षेत्र में एकता और राष्ट्रनिर्माण का भव्य संदेश देते हुए विशाल सरदार पैदल मार्च का आयोजन किया गया। कलायत अनाज मंडी शुरू होकर यह मार्च खेड़ी लांबा गांव तक निकाला गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। 150 यूनिटी मार्च एक भारत के नाम से आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को आत्मनिर्भर भारत थीम को समर्पित किया गया। पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठन, युवा वर्ग और महिलाओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलायत मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत और मार्किट कमेटी चेयरमैन राजकिशन काका राणा ने की। पैदल मार्च के दौरान, प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देशहित के संदेशों वाले बुलंद नारे लगाए। मुख्यातिथि कमलेश ढांडा ने इस अवसर पर सरदार पटेल के विराट योगदान को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed