{"_id":"689e446032ce51ddbb075096","slug":"sanskrit-week-celebrations-conclude-kaithal-news-c-18-1-knl1004-715490-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संस्कृत सप्ताह समारोह का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संस्कृत सप्ताह समारोह का समापन
Fri, 15 Aug 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में वीरवार को संस्कृत सप्ताह का समापन समारोह आयोजित हुआ। सुबह 10 बजे शुरू हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. संजय गोयल ने की। सात दिवसीय संस्कृत सप्ताह का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि और आत्मीयता उत्पन्न करना था। इस दौरान आयोजित संस्कृत सम्भाषण शिविर में प्रतिभागियों ने भाषा बोलने का अभ्यास किया और समापन अवसर पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस शिविर ने उनके भीतर संस्कृत बोलने का आत्मविश्वास जगाया तथा भाषा के प्रति आदर और अपनत्व भी बढ़ाया।
संचालन दर्शन विभाग के प्रभारी डॉ. विनय गोपाल त्रिपाठी ने किया। संवाद
संचालन दर्शन विभाग के प्रभारी डॉ. विनय गोपाल त्रिपाठी ने किया। संवाद