फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanskrit University gave scholarships to 24

Kaithal News: संस्कृत विश्वविद्यालय ने 24 को दीं छात्रवृत्तियां

Thu, 09 Jan 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit University gave scholarships to 24
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय ने अपने मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने और उनकी शैक्षणिक यात्रा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेधावी छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। विश्वविद्यालय की छात्रवृत्ति कमेटी ने बताया कि बैठक में कुल 24 आवेदनों को छात्रवृत्ति के लिए चयन किया गया है। इस चयन प्रक्रिया में पूर्व निर्धारित नियमों का पालन करके प्रक्रिया पूर्ण की गई है।

इस वर्ष अगस्त से दिसंबर सत्र की शास्त्री एवं आचार्य के कुल 24 विद्यार्थियों का चयन इस छात्रवृत्ति के लिए हुआ है जिसमें आचार्य तथा शास्त्री के 12-12 विद्यार्थी इस सूची में शामिल हैं। इस योजना के अंतर्गत विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग से कुल तीन छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं, जिनमें से एक छात्रवृत्ति विशेष रूप से छात्राओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि शेष दो छात्रवृत्तियां अनारक्षित हैं।
विज्ञापन


यह छात्रवृत्ति योजना विद्यार्थियों के उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन एवं नियमितता को बढ़ावा देने के लिए 75 प्रतिशत अंक एवं 75 प्रतिशत उपस्थिति की शर्तों को पूरा करने के बाद प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति के लिए योग्यता रखने वाले पात्र विद्यार्थियों को शास्त्री (स्नातक) स्तर पर 500 रुपये प्रति माह एवं आचार्य (स्नातकोत्तर) स्तर के विद्यार्थियों को 800 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति निर्धारित है । यह छात्रवृत्ति एक सत्र में पांच माह एवं एक वर्ष में अधिकतम दस माह तक प्रदान की जाएगी। इस सत्र की कुल रु. 78,000/- राशि की छात्रवृत्ति कुलपति की अनुमति के बाद जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना और उनकी संस्कृत शिक्षा के प्रति निष्ठा को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति में छात्राओं के लिए एक आरक्षित कोटा निर्धारित करने का प्रयास इस दिशा में एक सशक्त कदम है कि अधिक से अधिक छात्राओं को संस्कृत पढ़ने की प्रेरणा मिल सके। उन्होंने बताया कि यह योजना विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी और साथ ही उन्हें राष्ट्र सेवा के प्रति कर्तव्यबोध भी कराएगी। बताया कि शीघ्र ही विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के खाते में सीधे छात्रवृत्ति की राशि को ट्रांसफर कर दिया गया है।

छात्रवृत्ति के इच्छुक योग्य छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसके लिए आवेदन कर सकते हैं । इस योजना के नियम एवं शर्तों, आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य विवरण विश्वविद्यालय के छात्रवृत्ति प्रकोष्ठ से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।


इनको दी गई छात्रवृत्ति

विवि की ओर से रितू रानी, पूनम, निशा, निशा देवी, साहिल, मोनिका, प्रिया शर्मा, आरती, शालिनी, रितिका, कोमल, प्रीति देवी, रोहित, सुमित, मोनिका, अंजू देवी, खुशी, पूजा, मंजू, पायल, आशा, रितिका, काफी, राजेश आदि इन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed