{"_id":"634b0e8447543178773c9462","slug":"sanskrit-university-clerk-injured-by-stick-attack-kaithal-news-knl12459823","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडे के हमले से संस्कृत विवि का लिपिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंडे के हमले से संस्कृत विवि का लिपिक घायल
विज्ञापन
कैथल। संस्कृत विश्वविद्यालय के लिपिक ने दूसरे लिपिक पर डंडे से हमलाकर उसे घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में मछरेहड़ी के रविंद्र ने बताया कि वह महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में लिपिक के पद कार्यरत है। छह अक्तूबर को वह विवि में कमरा नंबर 102 प्रशासनिक ब्रांच में था। उसी समय गोपाल नगर मकान नंबर 301 नजफगढ़ दिल्ली निवासी मोहित उनके पास आया। मोहित भी विश्वविद्यालय में क्लर्क के पद पर नियुक्त है। वह एक फाइल लिए हुए था। मोहित ने कहा कि यह फाइल पूरी नहीं है। पूरी करने के बाद उसके पास लेकर आए। मोहित ने फाइल उसकी मेज पर फेंक दी।
छुट्टी होने के बाद वह अपने दोस्त ऋषि नगर निवासी गुरनेक की मोटरसाइकिल पर वहां से चला तो डॉ. भीम राव आंबेडक़र कॉलेज के मुख्य गेट पर मोहित अपने हाथ में डंडा लिए हुए खड़ा था। आरोपी मोहित ने उसकी मोटर साइकिल रुकवाकर उसके गले से कमीज पकड़कर नीचे गिरा दिया व डंडे से सिर पर वार किया। बाद में उसे कॉलेज स्टाफ ने छुड़वाया। सदर थाना एसएचओ रोहताश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।