फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanjeev Mittal Guhla became Kangthali Mandal President

Kaithal News: संजीव मित्तल गुहला, जोगा सिंह भागल व सत्यवान सीड़ा बने कांगथली मंडल अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Mittal Guhla became Kangthali Mandal President
गुहला-चीका। भाजपा संगठन ने शुक्रवार को अपने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की। जारी की गई सूची में संजीव मित्तल को गुहला मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस प्रकार से सत्यवान सीड़ा को कांगथली मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जोगा सिंह को भागल मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्ति के लिए तीनों नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, गुहला से पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, चुनाव अधिकारी रवि बतान का आभार प्रकट किया है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने कहा कि वे हलका गुहला में संगठन को मजबूत करने का भरसक प्रयास करेंगे व अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी के हाथ मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed