फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanjana Sharma selected for the post of Gramin Dak Sevak

Kaithal News: ग्रामीण डाक सेवक पद पर संजना शर्मा का चयन

Thu, 16 Apr 2026 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 Apr 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
Sanjana Sharma selected for the post of Gramin Dak Sevak
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा संजना शर्मा का चयन भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक पद पर हुआ है। उनका चयन उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर डिवीजन के जगदीशपुर में मेरिट के आधार पर किया गया है। संजना ने इस पद के लिए दिसंबर 2025 में आवेदन किया था जबकि मेरिट सूची 7 मार्च 2026 को जारी हुई। उनका प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और इसे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने संजना को बधाई दी। वहीं सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य और सच्ची मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर प्रो. सीमा सुनेजा व प्रो. राधिका भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed