{"_id":"629e5890447cc27f860fe9ef","slug":"sanjali-will-go-to-the-summit-of-mount-unam-kaithal-news-knl1106924198","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमालय की 6111 मीटर ऊंचाई फतेह करेगी गांव शेरगढ़ की बेटी संजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमालय की 6111 मीटर ऊंचाई फतेह करेगी गांव शेरगढ़ की बेटी संजलि
विज्ञापन
21-कैथल। चयनित छात्रा संजलि अपने पिता राजकुमार व मां राजरानी के साथ।
- फोटो : Kaithal
कैथल। जिले के गांव शेरगढ़ की बेटी संजलि इस माह हिमालय की 6111 मीटर की ऊंचाई वाले माउंट यूनम फतेह करने जाएगी। गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा संजलि का चयन माउंट यूनम पर पर्वतारोहण के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में पूरे राज्य से 100 प्रतिभागी भाग लेंगे।
गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पर्वतारोही अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में ट्रैकिंग करवाई जानी है। इसमें प्रदेश के हर जिले से 11वीं व 12वीं कक्षा के चयनित विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। शिक्षा विभाग ने राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए मई में इस अभियान के लिए चयन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस एडवेंचर ट्रिप में गांव शेरगढ़ की बेटी संजलि का चयन हुआ है। माउंट यूनम पर्वतारोही अभियान 14 से 25 जून तक चलना है। इसमें हिस्सा लेने संजलि जा रही है। उसके चयन पर पिता राजकुमार और मां राजरानी ने खुशी जाहिर की है।
शिक्षक अरुण व सुभाष ने बताया कि संजलि पहले भी कई स्पर्धाओं में राज्य में स्कूल का नाम रोशन कर चुकी हैं। राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोलो डांस प्रस्तुति में संजलि को प्रथम स्थान मिला था। संजलि ने अपने जीवन के मार्गदर्शन और इस कार्यक्रम में चयनित होने का श्रेय अपने माता पिता, स्कूल प्रधानाचार्य दलबीर सिंह और स्कूल के शिक्षकों सुभाष शर्मा और कंप्यूटर विज्ञान प्राध्यापक अरुण शर्मा को दिया है। उसने बताया कि उसे बचपन से ही पढ़ाई व अन्य गतिविधियों में भाग लेने का पूरा उत्साह रहा। परिजनों और शिक्षकों ने भी उसका पूरा सहयोग किया। उन्होंने शिक्षकों का इस उपलब्धि तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद किया।