फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanitation workers stopped work accusing the contractor of exploitation

Kaithal News: ठेकेदार पर शोषण का आरोप लगा सफाईकर्मियों ने बंद किया काम

Sat, 26 Jul 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 26 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers stopped work accusing the contractor of exploitation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार पर वेतन न देने और शोषण का आरोप लगाते हुए हड़ताल कर दी, जिससे पूरे दिन सफाई का काम पूरी तरह ठप रहा। इसके चलते शहर के प्रमुख कचरा प्वाइंटों से करीब 50 टन कचरा नहीं उठाया जा सका और जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए।

सभी सफाई कर्मचारी अपने वाहनों सहित नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और अध्यक्ष व ठेकेदार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। कार्यालय परिसर में काफी देर तक हंगामा और विरोध चलता रहा। कचरा उठाने वाले वाहनों के साथ रोष मार्च भी निकाला गया, जिससे नगर परिषद कार्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


शोषण, स्टाफ की कमी और गलत बिलिंग के गंभीर आरोप ः राज्य मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण ने आरोप लगाया कि ठेकेदार न केवल आर्थिक शोषण करते हैं, बल्कि आवाज उठाने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी देते हैं। उन्होंने कहा कि कैथल जैसे शहर में कम से कम 800 सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है, जबकि मौजूदा समय में 400 कर्मचारी भी उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से भी 70 से अधिक कर्मचारी अधिकारियों, नेताओं और पूर्व मंत्रियों के आवासों पर ड्यूटी दे रहे हैं, जिससे शहर की सफाई का बोझ सीमित कर्मचारियों पर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक साल पहले ठेकेदार ने 150 सफाई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया और बचे कर्मचारियों का डेढ़ महीने का वेतन लंबित है।

विक्की टांक ने आरोप लगाया कि ठेकेदार न तो मेहनताना देता है और न ही पारदर्शी बिलिंग करता है। उन्होंने कहा कि शहर में जहां 40 से 50 टन कचरा निकलता है, वहां 70 से 80 टन का बिल बनाया जाता है, जिससे घोटाले की आशंका भी उठती है।

इस मौके पर अमित क्योड़क, मुकेश कुमार, सुशील कुमार, महिला विंग प्रधान संतरो देवी, वर्षा, सुरेखा, विधा, सरोज, पूजा कल्याण, बीना, रामदेव, सन्नी कांडा, दर्शन कुमार, सुरेश कुमार, गौरव आदि उपस्थित रहे।


शाम को ईओ के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

अपराह्न करीब तीन बजे कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार, अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित गर्ग व ठेकेदार प्रदीप दहिया ने कर्मचारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्हें जल्द वेतन जारी करने और भविष्य में सम्मानजनक व्यवहार का आश्वासन दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल को अस्थायी रूप से स्थगित कर काम पर लौटने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed