फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanitation trouble before Diwali festival

Kaithal News: दिवाली के पर्व से पहले संकट में सफाई व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Sanitation trouble before Diwali festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दिवाली से पहले शहर की सफाई व्यवस्था पर संकट मंडराने लगा है। टेंडर न बढ़ाए जाने और लगभग डेढ़ से दो महीने की सैलरी बकाया होने के चलते 165 कच्चे कर्मचारी घर बैठ गए हैं। इसी कड़ी में कर्मचारियों ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

सफाई कर्मचारी नेता शिव चरण ने कहा कि जब तक टेंडर नया नहीं होगा और बकाया वेतन जारी नहीं किया जाएगा, वे काम पर लौटेंगे नहीं। उन्होंने प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की कि उनका टेंडर नए सिरे से लगवाया जाए और बकाया सैलरी तुरंत दी जाए। शिव चरण ने बताया कि बकाया वेतन न मिलने से उनका त्योहार फीका पड़ रहा है और समय पर सैलरी न मिलने पर रोजमर्रा का गुजारा मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


कर्मचारी राकेश ने बताया कि उनका टेंडर समाप्त हो चुका है और उन्होंने पहले ही प्रशासन को स्थिति से अवगत कराया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उनका कहना था कि सरकार कर्मचारियों और दलित वर्ग का शोषण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि त्योहारों के दिनों में शहर में भीड़-भाड़ रहती है और लोग बाजारों में खरीदारी करने आते हैं। यदि ये कच्चे कर्मचारी काम पर नहीं लौटते हैं, तो इसका सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ेगा।


सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार टेंडर नए सिरे से लागू नहीं हो सका। कर्मचारियों की मांगों को देखते हुए पुराने टेंडर को एक महीने के लिए बढ़ा दिया जाएगा। इसके साथ ही रुकी हुई सैलरी जल्द ही रिलीज कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। -सुरभि गर्ग, अध्यक्ष- नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed