फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanitation system in Balu Bidhan Patti village is in shambles.

Kaithal News: बालू बिढाण पट्टी गांव में चरमराई सफाई व्यवस्था

Tue, 04 Nov 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system in Balu Bidhan Patti village is in shambles.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। बालू बिढाण पट्टी गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गलियों व नालियों में गंदगी के ढेर लगे हैं और नालियां जाम पड़ी हैं। नाराज ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी ठीक ढंग से नहीं निभा रहे। इस संबंध में जब बीडीपीओ से बातचीत की गई तो वे बोले- जांच कराएंगे।

समाजसेवी गुरुदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने 16 नवंबर 2024 को बीडीपीओ को शिकायत दी थी कि सफाई कर्मियों से गांव की सफाई करवाने के बजाय ग्राम पंचायत सदस्य अपने घरों में काम करवा रहे हैं। उनकी शिकायत पर बीडीपीओ ने 17 दिसंबर 2024 को निर्देश जारी किए थे कि कर्मचारियों से केवल गांव की गलियों और नालियों की सफाई ही करवाई जाए, किसी के निजी कार्य नहीं।
विज्ञापन


गुरुदेव सिंह ने बताया कि एक साल बीत जाने के बावजूद हालात जस के तस हैं। गांव की गलियां गंदगी से भरी पड़ी हैं, लोग मजबूरी में खुद सफाई करने को विवश हैं। उन्होंने कहा। ग्रामीण अब इस मामले की शिकायत उपायुक्त और मुख्यमंत्री से करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में गांव बालू बिढाण पट्टी के सरपंच के प्रतिनिधि एडवोकेट साहिल का कहना है कि गांव में दो सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। एक महिला व एक पुरुष। महिला सफाई कर्मचारी की आयु 70 वर्ष की हो चुकी है और उससे जितना कार्य बनता है वह करती हैं। किसी भी सफाई कर्मी से ग्राम पंचायत का कोई भी सदस्य अपने घरों में कार्य नहीं लेता है।

सरपंच के प्रतिनिधि एडवोकेट साहिल ने कहा कि गांव में दो सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं—एक पुरुष और एक महिला। महिला सफाई कर्मचारी की उम्र 70 वर्ष है और वे जितना संभव होता है, काम करती हैं। किसी भी सफाई कर्मी से ग्राम पंचायत सदस्य घरों में कार्य नहीं करवाते।


मैंने हाल ही में कार्यभार संभाला है। मामला मेरे संज्ञान में नहीं था, अब इसकी जांच करवाई जाएगी। सफाई कर्मचारी गांव की सफाई के लिए ही नियुक्त हैं और उन्हें अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभानी चाहिए। -रितु शर्मा, बीडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed