{"_id":"63f9eb9db0067f516705a737","slug":"sandeep-singh-entry-banned-by-putting-anti-ministerial-posters-in-kaithal-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में लगाए गए मंत्री संदीप सिंह विरोधी पोस्टर: महापंचायत में लिया गया था फैसला, चर्चा का विषय बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में लगाए गए मंत्री संदीप सिंह विरोधी पोस्टर: महापंचायत में लिया गया था फैसला, चर्चा का विषय बना
Sat, 25 Feb 2023 04:36 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 25 Feb 2023 04:36 PM IST
सार
कैथल में हुई महापंचायत में एंट्री बैन का लिया था फैसला-गौरतलब है कि सोनिया दूहन ने गत 19 फरवरी को सेक्टर 18 स्थित मैदान में खाप व किसान संगठनों की महापंचायत की थी। इस पंचायत के एक सप्ताह बाद जिले में कई स्थानों पर पोस्टर चस्पाए गए हैं।
विज्ञापन
दीवारों पर लगे पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैथल के पिहोवा में मंत्री संदीप सिंह का गणतंत्र दिवस पर विरोध करने वाली सोनिया दूहन ने शहर में मंत्री विरोधी पोस्टर लगाए गए हैं। यह पोस्टर जिले में कई स्थानों पर यह पोस्टर लगाए हैं। पोस्टरों पर लिखा है कि मंत्री संदीप सिंह की एंट्री बैन। पोस्टरों में एक तरफ सोनिया दूहन का फोटो है तो दूसरी तरफ मंत्री का। कैथल में हुई महापंचायत में एंट्री बैन का लिया था फैसला-गौरतलब है कि सोनिया दूहन ने गत 19 फरवरी को सेक्टर 18 स्थित मैदान में खाप व किसान संगठनों की महापंचायत की थी।
विज्ञापन
मंत्री के खिलाफ कई आंदोलन किए जा रहे
इस दौरान कैथल में न घुसने देने का ऐलान किया था। इसमें मंत्री संदीप सिंह को कैथल में न घुसने देने का ऐलान किया गया था। इस पंचायत के एक सप्ताह बाद जिले में कई स्थानों पर पोस्टर चस्पाए गए हैं। मंत्री संदीप सिंह पर एक महिला कोच ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। विधानसभा में भी मंत्री को बर्खास्त करने की मांग विपक्ष ने उठाई, लेकिन सीएम मनोहर लाल ने कोई भी कार्रवाई करने से साफ मना कर दिया था। अब विभिन्न खापों और संगठनों की ओर से मंत्री के खिलाफ आंदोलन किए जा रहे हैं। पहले सोनिया दूहन की खाप पंचायत चर्चा में थी तो अब ये पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन