फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sandeep Kumar wins two gold medals in Indian Paralympic air rifle

Kaithal News: भारतीय पैरा ओलंपिक एयर राइफल में संदीप कुमार ने जीते दो स्वर्ण

Thu, 20 Nov 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Kumar wins two gold medals in Indian Paralympic air rifle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के पैरा शूटर संदीप कुमार ने देहरादून में आयोजित छठी क्षेत्रीय पैरा निशानेबाजी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया। संदीप कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल पैरा स्पर्धा में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने क्रमशः 399 में से 400 तथा 387 में से 400 का उत्कृष्ट स्कोर बनाकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 50 मीटर राइफल स्पर्धा में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

संदीप कुमार के प्रशिक्षक संजू ने उनकी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि संदीप की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने उन्हें यह गौरव दिलाया है। कॉलेज अध्यक्ष अश्वनी शोरवाला और प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने संदीप कुमार और उनके प्रशिक्षक को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व का क्षण है और भविष्य में भी ऐसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा है। संदीप कुमार राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली आगामी पैरा निशानेबाजी प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हुए हैं, जहाँ उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रबल संभावना है। उन्हें खेल विशेषज्ञों द्वारा भविष्य का उभरता हुआ पैरा शूटर माना जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन


संदीप अत्यंत मेहनती, अनुशासित और निरंतर अभ्यास करने वाले खिलाड़ी हैं, और यही समर्पण उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. गुरदीप भोला ने कहा कि संदीप कुमार का प्रदर्शन पूरे कॉलेज के लिए प्रेरणादायक है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि लगन और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed