{"_id":"6920b933c28315281909e4da","slug":"samples-for-construction-material-for-streets-in-cheeka-kaithal-news-c-18-1-knl1004-785743-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में गलियों के निर्माण सामग्री के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में गलियों के निर्माण सामग्री के लिए नमूने
Sat, 22 Nov 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। नगरपालिका क्षेत्र में बनवाई गई गलियों में अनियमितता की शिकायतों के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पंचकूला की टीम ने जांच की गति तेज कर दी है। टीम ने लगातार तीसरे दिन भी विभिन्न स्थानों पर जाकर सैंपल एकत्र किए और उन्हें सील कर दिया।
जांच टीम का नेतृत्व एसीबी टेक्निकल विंग के एसडीओ ध्रुव शाश्वत, एसडीओ जगजीत कपूर और एसडीओ कर्म सिंह कर रहे हैं। टीम ने वार्ड नंबर 2, 15 और 16 में बनाई गई गलियों की पैमाइश के साथ निर्माण सामग्री के नमूने लिए। एसडीओ जगजीत कपूर ने बताया कि जिन निर्माण कार्यों को लेकर शिकायतें मिली हैं, वहां से चरणबद्ध तरीके से सैंपल लिए जा रहे हैं। नमूना स्थल की पूरी सूचना दर्ज की जा रही है, जिसे बाद में टेंडर की शर्तों से मिलान कर आगामी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
शिकायतकर्ता एवं वार्ड नंबर 2 के पार्षद दलबीर सीड़ा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगरपालिका चेयरपर्सन की सह पर अधिकारियों व ठेकेदारों ने मिलकर गलियों के निर्माण में लाखों रुपये का घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका में होने वाले सभी विकास कार्यों के बिल चेयरपर्सन के हस्ताक्षर के बाद ही पास होते हैं, इसलिए गड़बड़ी सीधे तौर पर मिलीभगत का संकेत देती है।
विज्ञापन
पार्षद ने यह भी आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 16 में प्राइवेट जगह पर भी ब्लॉक लगा दिए गए हैं। उनका कहना है कि विजिलेंस की जांच के बाद नगरपालिका में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले का पूरा खुलासा होगा।