{"_id":"68f7dcb4cfb85266d10ecc24","slug":"salute-to-the-immortal-martyrs-on-police-memorial-day-kaithal-news-c-245-1-kht1001-139595-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस स्मृति दिवस पर अमर बलिदानियों को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस स्मृति दिवस पर अमर बलिदानियों को नमन
Wed, 22 Oct 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाईन में मनाया गया पुलिस शहीदी दिवस,
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस लाइन में मंगलवार सुबह पुलिस स्मृति दिवस गौरवपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस और अर्धसैनिक बलों के वीर जवानों के नाम पुकारे गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी उपासना ने की। उन्होंने कहा कि यह दिवस सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उन वीर जवानों के त्याग और समर्पण को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। एसपी उपासना ने जिले के वीर बलिदानियों रामसिंह (1989, जाजनपुर), कृपाल सिंह (1992, हरिगढ़ किंगन), गुलजार सिंह (हाबड़ी), हेड कांस्टेबल विजय कुमार (13 अगस्त 2020, कोरोना महामारी) और एसपीओ दलबीर सिंह (5 जून 2021, कोरोना महामारी) को विशेष रूप से याद किया और उनके परिजनों को सम्मानित किया।
एसपी उपासना ने कहा कि इन बलिदानियों का बलिदान न केवल पुलिस विभाग, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। पुलिस विभाग सदैव उनके परिवारों के सुख-दुख में साथ रहेगा।
विज्ञापन
समारोह की शुरुआत मौन श्रद्धांजलि और राष्ट्रध्वज को सलामी के साथ हुई। इस मौके पर डीएसपी बीरभान, डीएसपी ललित कुमार, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और सैकड़ों जवान मौजूद रहे। पुलिस स्मृति स्मारक पर पुष्पचक्र और फूल मालाएं अर्पित की गईं।
अपने जोशपूर्ण संबोधन में एसपी उपासना ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस कोई साधारण दिन नहीं, बल्कि पुलिस बल के त्याग, अनुशासन और साहस का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी घुसपैठियों से मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के 10 जवानों ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। तभी से यह दिन पूरे भारत में पुलिस शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
एसपी ने कहा कि हमें गर्व है उन अमर जवानों पर, जिनके शौर्य के कारण देश की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा मजबूत है। उनके बलिदान के कारण ही हम सभी आज आज़ादी और सुरक्षा के माहौल में सांस ले रहे हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों से आह्वान किया कि वे बलिदानियों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की सेवा में तन-मन से समर्पित रहें।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में अगले 10 दिनों तक जिलेभर में जागरूकता और सामुदायिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिनका उद्देश्य पुलिस बल के गौरवशाली इतिहास और शहीदों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है।