फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Saloni got first place in Kurukshetra University

Kaithal News: कुरुक्षेत्र विवि में सलोनी को मिला पहला स्थान

Thu, 21 Mar 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Saloni got first place in Kurukshetra University
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की बीकॉम द्वितीय वर्ष के तीसरे सेमेस्टर में छात्रा सलोनी ने प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज को गौरवान्वित किया।

कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की ओर से घोषित बीकॉम द्वितीय वर्ष के तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में कॉलेज की छात्रा सलोनी ने 600 में से 511 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने छात्रा को बधाई दी। इस अवसर पर प्रबंधक समिति सोमप्रकाश मंगला आदि उपस्थित रहे।


उधर, इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल की बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं मुस्कान और शिवानी ने कविता पाठ में दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का मान बढ़ाया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि यूथ और कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के निर्देशानुसार आरकेएसडी कॉलेज में कमलेश मेमोरियल पॉलिटिकल सिंपोजियम प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। जिसमें बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक समिति प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed