फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Saksham app will be helpful for disabled voters: DC

Kaithal News: दिव्यांग मतदाताओं के लिए सक्षम एप बनेगा मददगार ः डीसी

Fri, 12 Apr 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Saksham app will be helpful for disabled voters: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए समक्ष एप लांच किया है, जो इन्हें मतदान केंद्र पर आवागमन के साथ व्हीलचेयर की भी सुविधा प्रदान करेगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए दिव्यांगों को अपने मोबाइल में सक्षम एप डाउनलोड करनी होगी। इस एप का प्रयोग करके दिव्यांग सहज एवं सुविधाजनक रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

डीसी ने बताया कि सक्षम एप के इंटरफेस को उपयोगकर्ता के लिए अधिक अनुकूल बनाया गया है। सक्षम ईसीआई एप के माध्यम से दिव्यांग वोटर मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के अलावा पोलिंग बूथ की लोकेशन, बूथ तक आवागमन के लिए व्हीलचेयर के लिए अनुरोध कर सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में 7580 दिव्यांग मतदाता हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कैथल विधानसभा क्षेत्र में 2263, कलायत विधानसभा क्षेत्र में 2124 दिव्यांग मतदाता हैं। वहीं गुहला एवं पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में क्रमश: 1682 एवं 1511 दिव्यांग मतदाता हैं। नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवा सकता है, वोटर कार्ड में सुधार, वोटर कार्ड को आधार से जुड़वाने या चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकता है। यहां तक चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सक्षम एप द्वारा दिव्यांग मतदाता मतदान को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के लिए संपर्क कर सकता है व शिकायत भी दर्ज कर सकता है। इसके अलावा चुनावों से संबंधित ज्ञानवर्धन के लिए काफी लेख भी सक्षम एप पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि सक्षम एप गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड करें। ऐप खुलते ही वोटर रजिस्ट्रेशन, पोलिंग बूथ पर सुविधाएं, वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी और सूचना एवं शिकायत का ऑप्शन आएगा। इसके उपरांत अन्य सुविधाओं के लिए एप का उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed