फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Saint Shri Dhanna Bhagat Jayanti on 23

Kaithal News: संत श्री धन्ना भगत जयंती 23 को

Tue, 11 Apr 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Saint Shri Dhanna Bhagat Jayanti on 23
कैथल। गांव धनौरी में 23 अप्रैल को मनाई जाने वाली संत धन्ना भगत जयंती में बतौर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शिरकत करेंगे। इसके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस मौके पर सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि 21 से 23 अप्रैल को गांव धनौरी में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ अन्य मंत्री, सांसद, विधायक, संत-महात्मा, समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होंगे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कार्यक्रम के सभी इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को हवन, भंडारा तथा सायंकालीन धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसी प्रकार 22 अप्रैल को भंडारा तथा सायंकालीन धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 23 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय समारोह होगा, जिसमें उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल शामिल होंगे।

महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने संत श्री धन्ना भगत जयंती को पहली बार प्रदेश स्तर पर मनाने का फैसला लिया है। उन्होंने निर्देश दिए कि 23 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में चार स्टेज बनवाए जाए, जिसमें मुख्य स्टेज होगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा साइड में दो अन्य स्टेज बनवाए जाए तथा एक मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेगा। उन्होंने कहा कि तय रूट पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएं। समारोह स्थल पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं व अन्य लोगों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था हो। पंडाल में बैठने की व्यवस्था भी बेहतरीन होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि समारोह स्थल पर संत श्री धन्ना भगत के जीवंत वृतांत पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।


हरियाणा सार्वजनिक ब्यूरो उपक्रम के चेयरमैन व समारोह के कन्वीनर सुभाष बराला, आईएएस शांतनु शर्मा, जींद एसपी सुमित, एडीसी डॉ. बलप्रीत सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, एसडीएम डॉ. संजय कुमार, सीटीएम गुलजार मलिक, मीडिया कोऑर्डिनेटर रणदीप घनघस, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, बीडीपीओ भजन लाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed