फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Said about starting from zero again

Kaithal News: दोबारा शून्य से शुरुआत की कही बात

Sun, 07 Jul 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Said about starting from zero again
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कानून में किए गए बदलावों को अधिवक्ताओं ने एकदम से समझना मुश्किल बताया है। कई अधिवक्ताओं ने कहा कि नए कानूनों को समझने के लिए हमें शून्य से शुरुआत करनी पड़ेगी। इसमें परेशानी आना स्वाभाविक है, लेकिन यही बदलाव है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि पहले से जो कानून व धाराएं बनीं हुई थी, उनके बारे में सभी अधिवक्ताओं को पता था। अब नए कानूनों को समझना दोबारा कानून की पढ़ाई करने के बराबर है। हालांकि जो बदलाव किया गया है वह सही है, लेकिन इसे समझने में अभी काफी समय लगेगा। अधिवक्ताओं के विचार इस प्रकार रहे।
विज्ञापन


आ सकती हैं थोड़ी दिक्कतें

नए कानून बनाए गए हैं, अभी इनको पढ़ा व समझा जा रहा है। इनकी धीरे-धीरे आदत पड़ेगी। नए कानूनों में कुछ सेक्शनों में भी बदलाव किया गया है। ये देखने में आ रहा है कि इसमें पुलिस भी अभी जो एफआईआर काट रही है, वह ज्यादातर पुराने तरीके से ओर पुरानी धाराएं लगा कर काट रही है। अब हमें नए कानूनों को समझने में समय लगेगा और थोड़ी दिक्कतें भी आ सकती हैं। - अधिवक्ता जितेंद्र कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए कानूनों को समझना मुश्किल

नए कानून के संबंध में शुरुआत में तो सभी को समस्याएं आएंगी। दरअसल, पहले जो कानून थे वो सभी को याद थे। अब नए कानून आ गए हैं तो उनको समझने के लिए दोबारा हमें शून्य से शुरुआत करनी पड़ेगी। एक तरह से कानून की पढ़ाई दोबारा करनी पड़ रही है। जो अधिवक्ता 50 वर्ष से अधिक उम्र के हैं उनके लिए भी समझना मुश्किल हो सकता है। ये समय के अनुसार जरूरी भी है। - अधिवक्ता वंश मल्होत्रा, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed