फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sai Baba's Padukas arrived from Shirdi and were given a grand welcome.

Kaithal News: शिरडी से साई बाबा की पादुकाएं पहुंचीं, किया भव्य स्वागत

Wed, 11 Mar 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Sai Baba's Padukas arrived from Shirdi and were given a grand welcome.
​शहर में निकाली गई शोभायात्रा के बीच चरण पादुकाओं की पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शिरडी से मंगलवार को कैथल पहुंचीं साई बाबा की पवित्र चरण पादुकाओं का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी के डिप्टी सीईओ भीम राज दराड़े की अगुवाई में पादुकाओं को बस के माध्यम से कैथल लाया गया। पादुकाओं की सेवा और सुरक्षा के लिए ट्रस्ट के पुजारी व सुरक्षा कर्मचारी भी साथ मौजूद रहे।

इस अवसर पर शहर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु साई बाबा के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव में झूमते नजर आए। हुड्डा सेक्टर-20 से साई मंदिर तक निकाली गई इस शोभायात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भंडारे भी लगाए और साई बाबा की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


शोभायात्रा के दौरान नासिक का बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा के समापन पर साई बाबा की चरण

पादुकाओं को कैथल स्थित साई मंदिर में स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद पादुकाओं को पूरे दिन श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी के डिप्टी सीईओ भीम राज दराड़े ने बताया कि देशभर में साई बाबा के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को देखते हुए ट्रस्ट की ओर से पवित्र चरण पादुकाओं को विभिन्न शहरों में ले जाकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई श्रद्धालु किसी कारणवश शिरडी नहीं जा पाते, इसलिए ट्रस्ट की ओर से उनके शहरों में ही पादुकाओं के दर्शन की व्यवस्था की जाती है।कैथल साई मंदिर के पूर्व अध्यक्ष नवीन मल्होत्रा, मुकेश चावला, वर्तमान


प्रधान नितिन गुगलानी और महासचिव नवीन खेतरपाल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने कहा कि साई बाबा की चरण पादुकाओं के कैथल आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखा।

शहर में निकाली गई शोभायात्रा के बीच चरण पादुकाओं की पूजा करते श्रद्धालु।

शहर में निकाली गई शोभायात्रा के बीच चरण पादुकाओं की पूजा करते श्रद्धालु।- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed