{"_id":"6750acd5b35a5cbbd1013c48","slug":"sahil-of-sixth-semester-got-first-place-in-chess-kaithal-news-c-18-1-knl1004-533218-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शतरंज में छठे सेमेस्टर के साहिल ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शतरंज में छठे सेमेस्टर के साहिल ने पाया पहला स्थान
Thu, 05 Dec 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। एसडीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 63वें नेशनल फार्मेसी वीक 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर मेकिंग और विभिन्न खेलों में सक्रिय रूप से भाग लिया। शतरंज में भी छठे सेमेस्टर के साहिल ने पहला स्थान पाया। इसी क्रम में अन्य प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में भागीदारी कर अपने-अपने हुनर दिखाए।
राष्ट्रीय फार्मेसी वीक 2024 का पुरस्कार वितरण समारोह एसडीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संस्थापक जयपाल शर्मा चेयरमैन अभिषेक शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. धीरेंद्र सिंह ने छात्रों को मेडल,ट्रॉफी और प्रमाणपत्र वितरित किए। कॉलेज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बी-फार्मेसी तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके पहला स्थान हासिल किया।
क्रिकेट में विजय के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण बी-फार्मेसी छठे सेमेस्टर के छात्रों की टीम ने बी फार्मेसी दूसरे सेमेस्टर के छात्रों की टीम को हराया। वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन के कारण बी. फार्मेसी के दूसरे सेमेस्टर के छात्रों की टीम ने कठिन परिश्रम से जीत हासिल की।
विज्ञापन
इसी क्रम में दिनेश, शुभम और साहिल ने पोस्टर प्रस्तुति में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की और पलक, वंशिका,नेहा ने अपनी रंगोली के माध्यम से सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को डेंगू से बचाव के बारे में बताया। इस दौरान 100 व 200 मीटर रेस में बी-फार्मेसी छटे सेमेस्टर के छात्र पंकज शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बी फार्मेसी संबंधित सवाल पूछे गए। पुरस्कार वितरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सुमित,सक्षम,पलक, शुभम, कमलकांत, फूल कुमार, स्नेहा, आशु आदि ने विभिन्न प्रस्तुतियां की।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. धीरेंद्र सिंह ने बच्चों को शिक्षा और खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास का भी जीवन में उचित महत्व है और हर बच्चे को इस आयाम के प्रति जागरूक होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कॅरिअर के लिए फार्मेसी और फार्मासिस्ट की भूमिका के बारे में जानकारी भी दी।
इस मौके पर संस्थापक जयपाल शर्मा, चेयरमैन अभिषेक शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. धीरेंद्र सिंह, प्रिंसिपल एजुकेशन डॉ. राधे श्याम यादव,सुमन देवी, स्नेहलता, दिनेश कुमार, निपुण गुप्ता व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।