{"_id":"67e705d9e6d17102f605941c","slug":"saharan-roared-construction-will-happen-soon-kaithal-news-c-18-1-knl1004-612286-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गरजे सहारण, जल्द होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गरजे सहारण, जल्द होगा निर्माण
Sat, 29 Mar 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। उप मंडल नागरिक अस्पताल के पास लंबे समय से अधर में लटके भगवान परशु राम सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इस कार्य पर दो करोड़ 38 लाख 44 हजार रुपये खर्च होंगे। इसका एस्टिमेट और धन आवंटन की प्रक्रिया में है।
निर्माण कार्य के लिए समय सीमा तय होने के बाद धन राशि आवंटित की जाएगी। यह जानकारी शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने विपुल गोयल ने कलायत से कांग्रेस विधायक विकास सहारण की ओर से विधानसभा सत्र में सामुदायिक भवन पर पूछे गए सवाल पर दी।
विधायक विकास सहारण नेे बताया कि उन्होंने सामुदायिक भवन का मुद्दा पूर्व में भी उनकी ओर से विधानसभा सत्र में उठाया था। इसके बाद सरकार ने वादे के अनुसार कार्य शुरू नहीं किया। उन्होंने कहा कि दोबारा से विधानसभा पटल पर यह मुद्दा उठाना पड़ा। इस संबंध में उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री से भगवान परशु राम सामुदायिक भवन के अधर में लटके निर्माण पर जवाब मांगा।
विज्ञापन
उन्होंने पूछा था कि निर्माण कार्य के लिए आंवटित निधि का ब्योरा मांगा। साथ ही निर्माण कार्य शुरू किए जाने के बारे में सवाल किया गया। विधानसभा सत्र में जो जवाब उन्हें मिला उसके अनुसार भगवान परशु राम सामुदायिक भवन निर्माण के लिए जुलाई 2018 मेंं एक करोड़ 87 लाख 78 हजार रुपये का बजट रखा गया था। जनता की मांग पर भवन का क्षेत्रफल बढ़ाया गया। इसे निर्माण पूरा न होने की वजह बताया गया। विकास सहारण ने कहा सरकार ने नगर पालिका के माध्यम से निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए दो करोड़ 38 लाख 44 हजार रुपये खर्च करने का आश्वासन दिया है।
विधायक ने कहा कि बेहद हैरानी का विषय है वर्ष 2018 मेंं जिस योजना को शुरू किया गया उसे पूरा करने में करीब सात वर्ष गुजर गए। इससे जाहिर होता है कि भाजपा सरकार कलायत के विकास के प्रति संजीदा नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहिए तो यह था कि इस निर्माण कार्य को तत्परता से पूरा करते हुए योजना का फायदा लोगों को दिया जाता लेकिन निर्माण कार्य को लटका न केवल सरकारी भवन को खंडहर बनने के लिए छोड़ दिया गया बल्कि कार्य को पूरा करने में रुचि नहीं दिखाई गई। इसी तरह कई ऐसी विकास योजनाओं को पूरा होने की इंतजार है।