फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sacks of paddy stolen at the new grain market; two youths on a motorcycle captured on CCTV

Kaithal News: नई अनाज मंडी में धान की बोरी चोरी, बाइक सवार दो युवक सीसीटीवी में कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sacks of paddy stolen at the new grain market; two youths on a motorcycle captured on CCTV
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित नई अनाज मंडी में धान चोरी का मामला सामने आया है। बाइक पर सवार होकर आए दो युवक धान की बोरियों के ढेर से एक बोरी उठाकर भाग गए। चोरी की यह घटना मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर मंडी के गेट नंबर पांच के पास पहुंचते हैं। वे धान की बोरियों के ढेर के नजदीक बाइक रोककर कुछ देर तक आसपास नजर रखते हैं। इसके बाद मौका मिलते ही एक युवक बोरी उठाकर बाइक पर रखता है और दोनों वहां से निकल जाते हैं।
विज्ञापन


किसानों ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
मंडी में धान चोरी की घटना पर किसानों ने नाराजगी जताई है। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के कन्वीनर होशियार गिल प्योदा ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि किसानों और व्यापारियों को नुकसान न उठाना पड़े।
विज्ञापन


शिकायत मिलने का इंतजार कर रही पुलिस
शहर थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि चोरी का मामला उनके संज्ञान में आया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। इसके बावजूद पुलिस आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed