फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   s. Sharanjit Singh Sautha appointed President of Shiromani Akali Dal Haryana for the third time

स. शरणजीत सिंह सौथा तीसरी बार शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के अध्यक्ष नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
s. Sharanjit Singh Sautha appointed President of Shiromani Akali Dal Haryana for the third time
स. शरणजीत सिंह सौथा को शिरोमणि अकाली दल बादल हाईकमान ने हरियाणा का तीसरी बार अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। जैसे ही शिरोमणि अकाली दल बादल हाईकमान से स. शरणजीत सिंह सौथा को शिरोमणि अकाली दल हरियाणा का तीसरी बार अध्यक्ष नियुक्त करने की जानकारी मिली तो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

हरियाणा व्यापार मंडल के उप प्रधान व पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के वरिष्ठ उप प्रधान शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता स. दिलीप सिंह द्वारा अपने प्रतिष्ठान पर स. शरणजीत सिंह सौथा के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जहां सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाएं डालकर स .शरणजीत सौथा का स्वागत किया वही दलीप सिंह मठाढू व प्रांतीय वरिष्ठ नेता स. हजूर सिंह भर्मी, अमृतपाल मठाढू ने स. सौथा को सरोपा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जहां मंच का संचालन महासचिव स. गुरमीत सिंह पुनिया ने किया, वहीं शिरोमणि अकाली दल हाईकमान को बधाई देते हुए सरदार सौथा की मेहनत पर प्रकाश डाला। शिरोमणि अकाली दल के प्रांतीय वरिष्ठ नेता स .हजूर सिंह भर्मी ने स. प्रकाश सिंह बादल, राष्ट्रीय अध्यक्ष स सुखबीर सिंह बादल ,स बलविंदर सिंह भूंदड़, स. अपार सिंह ढिल्लों, घुमान सिंह, अमृत मठाढू, गुरदेव सिंह, भीम सिंह, रणधीर सिंह, मनरूप सिंह, बलदेव सिंह, मलकीत सिंह, लाडी, रिंकू, ध्यान सिंह, कश्मीर सिंह, दीपेंद्र कोली, कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed